जानें कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं 'नागबंधम'?
तेलुगु फंतासी-एक्शन फिल्म 'नागबंधम' अब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विराट कर्ण, नभा नटेश और ऐश्वर्या मेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म पौराणिक कहानियों और रोमांच का एक खास संगम है। इसमें पौराणिक 'ब्रह्मा कमल' फूल की तलाश की जाती है और 'नागबंधम' के कई राज खोले जाते हैं।
'नागबंधम' 24 जुलाई को हुई रिलीज
यह फिल्म 24 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर आई। इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देखा जा सकता है। सिनेमाघरों में फिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फिल्म की कहानी रुद्र (विराट कर्ण) पर आधारित है, जिसका जीवन एक बड़े नुकसान के बाद बदल जाता है। इसके बाद वह चुनौतियों और जादुई मोड़ों से भरे एक रोमांचक सफर पर निकल पड़ता है।
अगर आप फंतासी कहानियों के शौकीन हैं या इस सप्ताहांत कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो दिखने में भव्य हो, तो यह फिल्म आपके लिए है।