रितेश देशमुख ने किया शुक्रिया, 'राजा शिवाजी' के मंच पर क्यों रो पड़ीं जेनेलिया डिसूजा?
मुंबई में फिल्म 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा देशमुख भावुक हो गईं और उनकी आंखें भर आईं। यह फिल्म उनके पति और निर्देशक रितेश देशमुख ने लिखी और निर्देशित की है। इसमें रितेश खुद छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं जेनेलिया उनकी पत्नी सईबाई भोसले का किरदार निभा रही हैं। रितेश ने सबके सामने जेनेलिया और अपनी पूरी टीम का धन्यवाद किया, जिससे वहां एक बेहद भावुक पल बन गया। यह पल देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।
'राजा शिवाजी' 1 मई को रिलीज होगी
इस कार्यक्रम में अभिनेता संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे कई बड़े सितारे मौजूद थे। इसी दौरान अभिनेत्री भाग्यश्री ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया और बताया कि कैसे जेनेलिया ने सेट पर रितेश का खास ख्याल रखा। कितनी भी व्यस्त शूटिंग हो, जेनेलिया यह सुनिश्चित करती थीं कि रितेश कुछ न कुछ खा लें। जियो स्टूडियोज की यह फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई, 2026 (महाराष्ट्र दिवस) को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' से होगा।