'दृश्यम 3' में जयदीप अहलावत बनेंगे नए SP, अक्षय खन्ना से बिल्कुल अलग होगा किरदार
जयदीप अहलावत अब 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में SP क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार नया है और वो अक्षय खन्ना के किरदार की जगह नहीं ले रहे हैं। फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक हैं। इसमें अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका में दिखेंगे। 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'दृश्यम 3' में जयदीप अहलावत का अलग अंदाज
पटकथा लेखक आमिल कीन खान के मुताबिक, 'दृश्यम 2' में जयदीप अहलावत का किरदार अक्षय खन्ना के किरदार से बिल्कुल अलग होगा। फिल्म में सालगांवकर और देशमुख परिवारों के बीच नए रिश्ते देखने को मिलेंगे। मीरा (तब्बू) जहां विजय से बदला लेने की कोशिश में जुटी हैं, वहीं विजय पर भी दबाव बढ़ता जाएगा। फिल्म में श्रिया सरन और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसे में कहानी में कई नए मोड़ देखने को मिल सकते हैं।