'बिग बॉस' की फटकार का असर, बदला पैपराजी का अंदाज; सलमान खान ने जमकर दिए पोज
मनोरंजन
‘बिग बॉस 20’ में पैपराजी को मशहूर हस्तियों की बिना इजाजत तस्वीरें लेने और उनके निजी पलों को कैमरे में कैद करने की कोशिश पर फटकार लगाने के कुछ दिनों बाद सलमान खान मंगलवार को एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर नजर आए। इस दौरान वो काफी खुश नजर आए और उन्होंने कैमरों के सामने रुककर पोज भी दिए।
फोटोग्राफरों ने सलमान को कहा धन्यवाद
सलमान ने हाल ही में मशहूर हस्तियों की निजता का सम्मान करने की बात कही थी। उनकी इस बात का असर अब साफ नजर आया। आमतौर पर कैमरों के सामने बेझिझक नजर आने वाले फोटोग्राफरों ने इस बार सलमान से काफी विनम्रता से बात की। उन्होंने सलमान को धन्यवाद कहा और उनके लुक की जमकर तारीफ भी की। पैपराजी और सलमान के बीच बातचीत का ये बदला अंदाज वीडियो में भी कैद हो गया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।