LOADING...
'बॉर्डर 2' के  बाद सनी देओल की नई फिल्म तैयार, 'किल' के निर्देशक से मिलाया हाथ
सनी देओल लेकर आ रहे एक और धमाकेदार फिल्म

'बॉर्डर 2' के  बाद सनी देओल की नई फिल्म तैयार, 'किल' के निर्देशक से मिलाया हाथ

Feb 07, 2026
06:21 pm

क्या है खबर?

'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' के बाद सनी देओल एक और बड़ी एक्शन फिल्म की तैयारी में हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने 'किल' जैसी हिट एक्शन फिल्म बनाने वाले निर्देशक निखिल नागेश भट से हाथ मिलाया है। ये एक जबरदस्त एक्शन फिल्म होगी, जिसमें सनी का एक नया और दमदार अंदाज देखने को मिलेगा। 'बॉर्डर 2' के बाद सनी की इस नई फिल्म ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

शूटिंग

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' की भारी सफलता के बाद सनी अब रुकने के मूड में नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी ने साल 2024 की सबसे हिंसक और चर्चित एक्शन फिल्म 'किल' के निर्देशक निखिल नागेश भट की नई फिल्म के लिए रजामंदी दे दी है। ये एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी कहानी और नाम को फिलहाल गुप्त रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग 2026 के आखिरी महीनों में शुरू होगी।

फिल्म

एक्शन की नई परिभाषा लिखेंगे सनी

सूत्रों की मानें तो फिल्म बहुत बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी। ये एक ऐसी कहानी है जो काफी जमीनी और असली होगी। दर्शकों को इसमें सनी का एक बिल्कुल नया और अनदेखा अवतार देखने को मिलेगा, जिसमें कई 'सीटीमार' सीन होंगे। किल' के निर्देशक के साथ सनी की ये जुगलबंदी एक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। सनी के खाते में पहले से ही 'लाहौर 1947', 'इक्का' और 'रामायण' जैसी बड़ी फिल्में भी हैं।

Advertisement