Loading...
सलमान खान की डांट के बाद पैपराजी के बदले सुर, भाईजान से मांगी माफी; देखें वीडियो
सलमान खान से पैपराजी ने मांगी माफी

सलमान खान की डांट के बाद पैपराजी के बदले सुर, भाईजान से मांगी माफी; देखें वीडियो

May 21, 2026
10:04 am

क्या है खबर?

सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाएं बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ऑनलाइन पोस्ट से पैपराजी की क्लास लगाई थी। उन्होंने यह तक कहा था कि वह भले 60 साल के हो गए हों, लेकिन लड़ना नहीं भूले हैं। बस फिर क्या, भाईजान की डांट सुनने के बाद पैपराजी ने अपने सुर बदल लिए और उनसे माफी मांगनी शुरू कर दी। इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मिला है।

पार्टी

पैपराजी ने सलमान से मांगी माफी

सलमान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की सेक्सेस पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया।

इस मौके पर, वहां मौजूद पैपराजी और मीडियाकर्मियों ने उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया।

जब सलमान और रितेश कैमरे को पोज दे रहे थे, उसी वक्त पैपराजी ने बिना मौका गंवाए सलमान को घेर लिया और उनसे माफी मांगनी शुरू कर दी।

उनका माफीनामा सुनने के बाद सलमान ने भी शांत मन से प्रतिक्रिया दी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

वजह

इस कारण पैपराजी पर भड़के थे अभिनेता

दरअसल, 19 मई की रात सलमान मुंबई के बांद्रा स्थित हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे।

तभी वहां मौजूद पैपराजी ने 'भाई-भाई' कहते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया और तस्वीरें लेने लगे। यही नहीं, उन्होंने सलमान की फिल्म 'मातृभूमि' से जुड़े सवाल भी पूछने शुरू कर दिए।

नाजुक माहौल के बीच, मीडियाकर्मियों का बर्ताव देखकर अभिनेता बेहद खफा हो गए।

उन्होंने पैपराजी को फटकारते हुए पूछा कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता, तो वो कैसे प्रतिक्रिया देते?

ADVERTISEMENT