सलमान खान आधी रात में किस पर भड़के? बोले- लड़ना नहीं भूला, जेल में डालोगे
क्या है खबर?
सलमान खान ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों की नींदे उड़ा दी हैं। इस बार वह काफी गुस्से में नजर आए और उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया। बताया जाता है कि वह किसी से मिलने पहुंचे थे। तभी उन्हें पैपराजी ने घेर लिया, जिसपर भाईजान का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया। बाद में उन्होंने कई इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा निकाला।
नाराजगी
सलमान खान ने सेल्फी पोस्ट के जरिए जताई नाराजगी
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद लगातार 4 सेल्फी पोस्ट कीं। पहली पोस्ट में लिखा, 'अगर मैंने किसी प्रेसकर्मी को मेरे दर्द का मजा लेते देखा, जिन प्रेसकर्मियों के लिए मैं खड़ा रहा, जिनके साथ मैंने बातचीत की, जिनकी मैंने देखभाल की और सुनिश्चित किया कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें।' दूसरी पोस्ट में लिखा, 'लेकिन अगर वह मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं...चुप रहो, मजे मत लो। भाई-भाई मातृभूमि पिक्चर की... पिक्चर जरूरी है या जिंदगी।'
चेतावनी
पैपराजी को गुस्से में चेतावनी देते दिखे सलमान खान
उन्होंने आगे लिखा, 'ऐसे मैं सौ जला दूंगा। भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार कोशिश कर लेना मेरे साथ। बस कोशिश कर लेना...जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा तो क्या मैं ऐसे प्रतिक्रिया दूंगा?' आखिरी पोस्ट में लिखा, '60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला ये याद रख लेना, जेल में डालोगे, हा हा...।' बता दें, सलमान ने पैपराजी द्वारा बार-बार चिल्लाने और तस्वीरें लिए जाने को लेकर उनकी फटकार लगाई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Paps saying, "Sorry Bhai. Sorry." #SalmanKhan #Paps pic.twitter.com/JtSifBfiXt
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) May 19, 2026