'पेड्डी' के निर्माता दर्शकों की आपत्ति के आगे नतमस्तक, हटाए गए फिल्म से जाह्नवी कपूर के विवादित सीन
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' के कुछ रोमांटिक सीन्स पर दर्शकों ने गहरी आपत्ति जताई थी, जिसके बाद निर्माताओं को काफी शिकायतों का सामना करना पड़ा। अब इस मामले पर खुद फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना का बयान सामने आया है। उन्होंने माना कि फिल्म के कुछ दृश्यों को दर्शकों ने गलत तरीके से समझ लिया। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि लोगों की शिकायतों और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने फिल्म में जरूरी बदलाव कर दिए हैं।
मधु ने की जाह्नवी की तारीफ
दूसरी ओर जानी-मानी अभिनेत्री मधु ने गलाट्टा को दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर की खूब तारीफ की। उन्होंने जाह्नवी को एक सच्चा स्टार बताया, जो हर नई फिल्म के साथ और बेहतर होती जा रही हैं। मधु ने जाह्नवी की डांसिंग स्किल्स की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आमतौर पर कलाकारों के हाथ में यह नहीं होता कि उनके सीन कैसे एडिट होंगे, लेकिन अगर उन्हें कभी किसी सीन से असहजता महसूस होती है तो उन्हें अपनी बात जरूर रखनी चाहिए।