कैटरीना कैफ को झेलनी पड़ी पोस्टपार्टम बॉडी शेमिंग, शिवालिका ओबेरॉय ने दिया जवाब
मुंबई में निर्देशक कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद कैटरीना कैफ को ऑनलाइन बॉडी-शेमिंग का शिकार होना पड़ा।
पिछले नवंबर में बेटे विहान को जन्म देने के बाद, वह पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आई थीं।
हालांकि, कई लोगों ने उनके डिलीवरी के बाद के लुक की आलोचना की, जबकि वह एक मां होने की अपनी नई जिम्मेदारी पर ध्यान देने के लिए लाइमलाइट से दूर थीं।
शिवालिका ने कैटरीना का किया बचाव
हाल ही में मां बनीं अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने कैटरीना के पक्ष में आवाज उठाई। उन्होंने बताया कि पोस्टपार्टम 'ब्लोटिंग' और 'एग्जॉशण' जैसी चीजें कितनी सामान्य और वास्तविक होती हैं।
शिवालिका ने नई माताओं के लिए तय की जा रही असंभव उम्मीदों पर सवाल उठाए और उन्हें बंद करने की अपील की।
जैसा कि उन्होंने कहा, 'एक ऐसी मातृत्व की छवि का महिमामंडन करना बंद करो जो मौजूद ही नहीं है।'
कैटरीना ने 2021 में विक्की कौशल से शादी की थी और उन्हें आखिरी बार फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में देखा गया था।