सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह ने खुद पर लगे आरोपों के बाद तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले
मनोरंजन
करीब 20 महिलाओं ने पिछले साल सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह पर भावनात्मक शोषण और हेरफेर के गंभीर आरोप लगाए थे।
अब इन आरोपों के सामने आने के बाद प्रतीक ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है।
प्रतीक ने अपने 2 जुलाई के बयान में अपनी शक्ति के गलत इस्तेमाल की बात मानी। उन्होंने कहा, 'मैंने जो गलतियां कीं और जिस दुख का कारण बना, उसके लिए मैं बहुत पछताता हूं।'
साप्ताहिक थेरेपी ले रहे हैं प्रतीक
प्रतीक ने बताया है कि वे खुद को सुधारने के लिए पिछले एक साल से हर हफ्ते थेरेपी ले रहे हैं और उन्होंने नशे से भी दूरी बना ली है।
काम की बात करें तो उन्हें एक बड़े फिल्म प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा, उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया है।
प्रतीक ने माना है कि उनके गलत कामों से काफी लोगों को चोट पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी इन गलतियों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।