डोनाल्ड ट्रंप का नाम पड़ा भारी, केनेडी सेंटर की आर्थिक स्थिति में आई भारी गिरावट
पिछले दिसंबर में अपने नाम के साथ डोनाल्ड ट्रंप का नाम जोड़ने के बाद से कैनेडी सेंटर वित्तीय संकट से जूझ रहा है।
टिकटों की बिक्री और मिलने वाले दान में भारी गिरावट आई है, जिससे इस साल सेंटर को 2.3 कोरड़ डॉलर का घाटा होने की आशंका है।
आर्ट्स मैनेजमेंट के प्रोफेसर एंड्रयू टेलर ने इस गिरावट को तेजी से लुढ़कना बताया है, क्योंकि अब कम कलाकार इसमें हिस्सा ले रहे हैं और दानदाता भी अपना समर्थन वापस ले रहे हैं।
कैनेडी सेंटर का रेवेन्यू हो सकता है इतना
खर्चों में कटौती की कोशिशों के बावजूद, सेंटर का रेवेन्यू लक्ष्य से करीब 10 करोड़ डॉलर कम रह सकता है।
डोनाल्ड प्रशासन का कहना है कि वह कांग्रेस से 25.8 करोड़ डॉलर की फंडिंग और नए दानदाता जुटा रहा है, लेकिन उसने यह भी चेतावनी दी है कि बड़े पैमाने पर नवीनीकरण न होने पर इस इमारत को गिराया जा सकता है। इसकी जगह एक आउटडोर एम्फीथिएटर बनाया जा सकता है।
फिलहाल कैनेडी सेंटर का भविष्य अनिश्चित है, क्योंकि इसके नेता 2027 तक बजट को संतुलित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।