LOADING...
श्रेया घोषाल की जादुई आवाज में आया फिल्म 'सूबेदार' का नया गाना, कर देगा भावुक

श्रेया घोषाल की जादुई आवाज में आया फिल्म 'सूबेदार' का नया गाना, कर देगा भावुक

Mar 10, 2026
12:15 pm

क्या है खबर?

अनिल कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' 5 मार्च को रिलीज हो चुकी है। इसका प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ है। समीक्षकों और दर्शकों ने इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस बीच, निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना 'ऐ री सखी' जारी कर दिया है। टी-सीरीज पर जारी इस नए गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी जादुई आवाज में गाया है। इससे पहले, 'सूबेदार' के अन्य गानों, 'मेरा बलमा थानेदार' और 'लल्ला' को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

प्रतिक्रिया

'ऐ री सखी' गाने पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

अनिल और राधिका मदान पर फिल्माए गए 'ऐ री सखी' गाने को संगीतकार अक्षय और IP ने मिलकर तैयार किया है, जबकि बोल मीर खुसरो ने लिखे हैं। अतीत की उलझनों में घिरे अभिनेता और उसपर गायिका की आवाज भावुक करती है। इसे सुनने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'बहुत भावुक।' एक अन्य ने लिखा, 'मैं श्रेया घोषाल की मधुर आवाज सुनने आया हूं।' बता दें, फिल्म 'सूबेदार' में मोना सिंह, सौरभ शुक्ला और फैसल मलिक भी मौजूद हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'ऐ री सखी' गाना

Advertisement