अदनान सामी का मुंबई एयरपोर्ट पर फूटा गुस्सा, 5 घंटे की देरी और स्टाफ पर निकाली भड़ास
मनोरंजन
गायक अदनान सामी को मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर एक बुरा अनुभव हुआ, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली।
उन्होंने एयरपोर्ट के कर्मचारियों को 'पूरी तरह से बदतमीज' बताया। अदनान ने बताया कि उनकी एयर इंडिया की फ्लाइट 5 घंटे लेट थी, लेकिन इस बात का पता उन्हें सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद चला।
अदनान, प्रणाम सेवा के नियमित ग्राहक हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जब वह एयरपोर्ट पहुंचे तो मदद के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था।
अदनान ने चैटबॉट और प्रणाम सेवा में भी कमियां गिनाईं
अदनान को एयरपोर्ट के ऑटोमेटेड चैटबॉट से भी निराशा मिली। जब उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज की तो चैटबॉट ने उन्हें एक बहुत ही सामान्य-सा जवाब भेज दिया।
अदनान ने प्रणाम सेवा को 'बेहद घमंडी' और 'अनुपयोगी' बताया। उनका कहना था कि यह उनका पहला ऐसा खराब अनुभव नहीं था।