NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अगले साल इस सुपरमॉडल से शादी करेंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द होगी सगाई!
    मनोरंजन

    अगले साल इस सुपरमॉडल से शादी करेंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द होगी सगाई!

    अगले साल इस सुपरमॉडल से शादी करेंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द होगी सगाई!
    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Aug 19, 2019, 01:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अगले साल इस सुपरमॉडल से शादी करेंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द होगी सगाई!

    पिछले साल कई बड़ी शादियों के बाद शायद बी-टॉउन में अब और भी कई शादियां जल्द ही होने वाली है। अब इस लिस्ट में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का भी नाम शामिल हो गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आदित्य जल्द ही सगाई कर सकते हैं। आने वाले कुछ महीनों में दोनों सगाई करने वाले हैं। खबरें यह भी हैं कि आदित्य अगले साल शादी भी कर सकते हैं।

    अगले साल शादी करेंगे आदित्य- रिपोर्ट्स

    मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य अपनी लेडी लव डीवा धवन के साथ आने वाले कुछ महीनों में सगाई कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल दोनों शादी भी करने वाले हैं। हालांकि, आदित्य ने इन खबरों पर अब तक कुछ नहीं कहा है। 'कॉफी विद करण' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आदित्य के डीवा के डेट करने को लेकर संकेत दिए थे। बता दें कि 'कॉफी विद करण' में आदित्य, सिद्धार्थ के साथ पहुंचे थे।

    सुपरमॉडल हैं डीवा

    डीवा की बात करें तो वह अमेरिका में पैदा हुईं थीं। पेशे से डीवा एक सुपरमॉडल हैं। डीवा अब तक मनीष मल्होत्रा, जे जे वलाया जैसे बड़े डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। डीवा, 29 साल की हैं।

    डीवा का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Spring🌸Things

    A post shared by diva.dhawan on Apr 17, 2019 at 3:13am PDT

    'मलंग' में नजर आएंगे आदित्य

    वहीं, आदित्य की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म 'मलंग' है। इसमें उनके साथ दिशा पटानी नजर आएंगी। इसे मोहित शूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें दिशा-आदित्य के अलावा कुणाल खेमू और अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं। मोहित के साथ दिशा की यह पहली फिल्म है जबकि आदित्य उनके साथ 'आशिकी 2' में काम कर चुके हैं। फिल्म में दिशा, आदित्य के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। 'मलंग' अगले साल रिलीज़ होगी।

    दिशा के साथ आदित्य

    Training for something special #malang🌸

    A post shared by dishapatani on May 5, 2019 at 3:27am PDT

    'सड़क 2' में भी नजर आएंगे आदित्य

    'मलंग' के अलावा आदित्य, 'सड़क 2' में भी नजर आएंगे। इसे महेश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के जरिए लंबे समय बाद महेश, डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं। इसमें आदित्य के साथ आलिया भट्ट, संजय दत्त और पूजा भट्ट भी नजर आएंगे। हाल ही में आदित्य ने महेश के साथ फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में आदित्य ने महेश को 'रिंगमास्टर' बताया था।

    महेश भट्ट के साथ आदित्य रॉय कपूर

    A new beginning with the ringmaster @maheshfilm 🙏 ❤️

    A post shared by adityaroykapur on Jul 17, 2019 at 4:47am PDT

    इन स्टार्स के भी जल्द शादी की चर्चाएं

    जानकारी के लिए बता दें कि आदित्य के अलावा इस समय कई और स्टार्स के जल्द शादी करने की खबरें हैं। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के नवंबर में शादी की चर्चाएं हैं। श्रद्धा कपूर के अपने बॉयफ्रेंड रोशन श्रेष्ठा से जल्द शादी करने की खबरें हैं। इसके अलावा आलिया और रणबीर कपूर की भी अगले साल तक शादी करने की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर और वरुण धवन-नताशा दलाल भी जल्द शादी करेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    जिया खान की मौत पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री सीरीज़, छह साल पहले की थी आत्महत्या मनोरंजन
    क्या! तापसी पन्नू ने की कंगना रनौत की तारीफ, कहा, इस कारण उनसे हुई प्रेरित मनोरंजन
    करीना और बेटे तैमूर संग सैफ ने इस तरह मनाया जन्मदिन, देखें जश्न की तस्वीरें सैफ अली खान
    करण का खुलासा, 'कुछ कुछ होता है' के रीबूट में इन स्टार्स को चाहते हैं देखना शाहरुख खान

    मनोरंजन

    लता मंगेश्कर ने पूछा सवाल, "जब मैं रिटायर नहीं हुई तो धोनी क्यों?" क्रिकेट समाचार
    रात मेें चश्मा पहनने को लेकर अर्जुन कपूर ने कैटरीना कैफ को किया ट्रोल बॉलीवुड समाचार
    दुनिया के मोस्ट हैंडसम मैन 2019 की लिस्ट में यह बॉलीवुड अभिनेता टॉप पर बॉलीवुड समाचार
    घर में क्रॉस रखने पर ट्रोल हुए माधवन, पढ़ें ट्रोलर को दिया अभिनेता का करारा जवाब बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    शूटिंग के लिए लद्दाख पहुंचे रणबीर, केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली मूवी होगी शूट बॉलीवुड समाचार
    क्या रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से मांग लिया आलिया भट्ट का हाथ? जानें सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड को पसंद है जम्मू-कश्मीर, 'भारत के स्वर्ग' और लद्दाख में इन फिल्मों की हुई शूटिंग जम्मू-कश्मीर
    'साहो' की रिलीज़ के बाद इस लड़की से शादी करेंगे प्रभास! बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर

    पुलवामा के शहीदों को शाहरुख खान ने दिया ट्रिब्यूट, शूट किया स्पेशल सॉन्ग 'तू देश मेरा' CRPF
    ...तो क्या लव रंजन की फिल्म में रणबीर संग नहीं दिखेंगी दीपिका? अभिनेत्री ने दिया इशारा दीपिका पादुकोण
    दीपिका पादुकोण की बेस्ट फ्रेंड का खुलासा, होटल से 'चुरा' लेती हैं शैम्पू की बोतलें दीपिका पादुकोण
    करण की पार्टी के वीडियो पर बवाल, विधायक ने कहा- डोप टेस्ट कराकर रिपोर्ट दें स्टार्स करण जौहर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023