Page Loader
'आदिपुरुष': मनोज मुंतशिर ने बताया अपनी जान को खतरा, मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा 
मनोज मुंतशिर की जान को खतरा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@manojmuntashir

'आदिपुरुष': मनोज मुंतशिर ने बताया अपनी जान को खतरा, मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा 

Jun 19, 2023
04:25 pm

क्या है खबर?

ओम राउत की 'आदिपुरुष' रिलीज के बाद से ही विवादों में है। फिल्म की कहानी से लेकर इसमें दिखाए गए संवादों को लेकर निर्माताओं को लगातार आलोचनाओं का समना करना पड़ रहा है। अब बढ़ते विवाद को देखते हुए 'आदिपुरुष' के लेखक मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। मनोज ने बताया कि मौजूदा वक्त में उनकी जान को खतरा है, वहीं अब मुंबई पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

फिल्म

600 करोड़ रुपये की लागत में बनी है 'आदिपुरुष'

न्यूज एंजेसी ANI ने मनोज की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी है। बता दें, इस फिल्म में बोले गए डायलॉग को लेकर विवाद हो रहा है, जिसको लेकर फिल्म के निर्माता सफाई भी दे चुके हैं और अब कुछ डायलॉग को बदला भी जा रहा है। 'आदिपुरुष' में प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। 600 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट