रामायण अभिनेता आदिनाथ कोठारे और उनकी पत्नी ने की तलाक की घोषणा, पर बेटी के लिए उठाया ये कदम
मराठी अभिनेता अदीनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर ने 15 साल साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि उन्होंने यह फैसला आपसी सहमति से लिया है। वे अपनी बेटी जिजा की परवरिश साथ मिलकर करते रहेंगे।
उन्होंने मीडिया और आम जनता का दिल से शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने हमेशा उन्हें भरपूर प्यार और समर्थन दिया।
साथ ही, उन्होंने सभी से गुजारिश की है कि इस मुश्किल वक्त में उनकी निजता का सम्मान किया जाए।
कैसे हुई थी अदीनाथ और उर्मिला की मुलाकात?
दोनों की पहली मुलाकात साल 2006 में फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' के सेट पर हुई थी। साल 2011 में उन्होंने शादी की और 2018 में उनकी बेटी जिजा का जन्म हुआ।
उर्मिला ने 'दुनियादारी' जैसी कई मशहूर मराठी फिल्मों में काम किया है। वहीं, अदीनाथ ने अपनी नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म 'पानी' से बतौर निर्देशक अपनी पहचान बनाई।
वे जल्द ही 'रामायण' में 'भरत' के किरदार में दिखाई देंगे। दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग होने के बाद भी अपनी बेटी जिजा के लिए समर्पित माता-पिता बने रहने की बात कही है।
उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी अपील की है कि वे इस फैसले को समझें और उनका साथ दें।