कब से शुरू होगा अजित कुमार की 'डेयर डेविल' का शूट?
अजित कुमार की अगली बड़ी तमिल फिल्म 'डेयर डेविल' की शूटिंग 2 नवंबर, 2026 से शुरू होगी। निर्देशक अधिक रविचंद्रन ने यह खबर एक्स (जो पहले ट्विटर कहलाता था) पर दी।
उन्होंने यह जानकारी अजित को उनके जन्मदिन पर एक खास तोहफे के रूप में साझा की है। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका है, जिसमें अजित अपने किरदार में हाथ में पासे लिए नजर आ रहे हैं।
इस प्रोजेक्ट को उनकी पत्नी शालिनी अजित 'ब्रेव हार्ट्स प्रोडक्शन' के बैनर तले निर्मित कर रही हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
'डेयर डेविल' के लिए मुख्य टीम की हुई घोषणा
'डेयर डेविल' के लिए एक दमदार टीम तैयार की गई है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर देंगे। सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा अभिनंदन रामानुजम को मिला है, जिन्होंने पहले भी अजित और आधिक के साथ काम किया है।
एडिटिंग की जिम्मेदारी विजय वेलुकुट्टी संभालेंगे। स्टंट्स को सुप्रीम सुंदर कोरियोग्राफ करेंगे। वहीं, कल्याण मास्टर डांस मूव्स तैयार कर रहे हैं।
पोशाक डिजाइन अनु वर्धन करेंगी, जबकि साउंड डिजाइन का काम सुरेन देखेंगे। इतने बड़े नामों के साथ इस फिल्म से बहुत उम्मीदें लगाई जा रही हैं।