असल जिंदगी में गहरे दोस्त हैं रणबीर कपूर और आदिनाथ कोठारे, अब 'रामायण' में निभा रहे भाइयों का किरदार
लेखन अंशिका शुक्ला
सामने आया है कि आदिनाथ कोठारे और रणबीर कपूर का रिश्ता काफी पुराना है। बचपन में वे एक-दूसरे के पड़ोसी थे और स्कूल में विनोद गांधी ने ही उन्हें मिलवाया था।
इसके बाद दोनों साथ में क्रिकेट भी खेला करते थे। अब इतने सालों बाद, दोनों नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' में एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।
आदिनाथ 'रामायण' में बने हैं भरत
एक और दिलचस्प बात यह है कि आदिनाथ के पिता ने सालों पहले फिल्म 'घर घर की कहानी' में नीतू सिंह के भाई का किरदार निभाया था। इ
स फिल्म से पहले भी दोनों परिवारों के बीच कहीं न कहीं संबंध थे। आदिनाथ, नमित मल्होत्रा की 'रामायण' में भगवान राम के वफादार छोटे भाई भरत का किरदार निभा रहे हैं।
इस अनुभव को याद करते हुए आदिनाथ ने कहा, "यह कितना बड़ा संयोग है कि मैं 'रामायण' में रणबीर के भाई का किरदार निभा रहा हूं।"