Loading...
सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने पर अदा शर्मा बोलीं- यह हिम्मत की बात नहीं
सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहती हैं अदा शर्मा

सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने पर अदा शर्मा बोलीं- यह हिम्मत की बात नहीं

Oct 29, 2026
02:47 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री अदा शर्मा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पुराने घर में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इस घर में रहने के अपने अनुभव साझा किए। इसी घर में सुशांत का निधन हुआ था। अदा ने कहा कि यहां रहने के उनके फैसले को हिम्मत से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें इस जगह को अपना घर कहने का मौका मिला है।

बातचीत

सुशांत के घर पर रहने के बारे में क्या बोलीं अदा?

अदा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसमें हिम्मत की कोई बात है। मेरे हिसाब से यह एक सामान्य सी बात है। पहली बात तो यह कि यह लालवानी सर का घर है। मैं यहां किराए पर रह रही हूं और जहां तक मुझे पता है, सुशांत भी यहां किराए पर ही रहते थे, लेकिन मैं इसे हिम्मत या ऐसी किसी चीज से नहीं जोड़ती।

निधन

कब हुआ था सुशांत का निधन?

अदा ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मैं एक अच्छी इंसान हूं। वह भी एक बहुत अच्छे इंसान थे। इसलिए, मेरे मन में हिम्मत वाली बात आती ही नहीं है।"

बता दें कि सुशांत का 14 जून, 2020 को 34 साल की उम्र में मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था।

खबरों के अनुसार, अदा 2023 में इस अपार्टमेंट में रहने आईं और उसी साल अक्टूबर में उन्होंने 5 साल के किराये का समझौता साइन किया।

ADVERTISEMENT