NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आलिया भट्ट से दीपिका पादुकोण तक, इन अभिनेत्रियों को मिली अभिनेताओं से ज्यादा फीस  
    अगली खबर
    आलिया भट्ट से दीपिका पादुकोण तक, इन अभिनेत्रियों को मिली अभिनेताओं से ज्यादा फीस  
    जानिए इन अभिनेत्रियों ने ली कितनी ज्यादा फीस

    आलिया भट्ट से दीपिका पादुकोण तक, इन अभिनेत्रियों को मिली अभिनेताओं से ज्यादा फीस  

    लेखन पलक
    Mar 01, 2024
    04:19 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्रियां अक्सर महिलाओं और पुरुषों के बीच वेतन के अंतर पर अपने विचार व्यक्त करती हैं।

    कई अभिनेत्रियां दावा करती हैं कि इंडस्ट्री में अभिनेताओं को उनसे ज्यादा वेतन दिया जाता है, लेकिन अब चीजें बेहतर हो रही हैं।

    बॉलीवुड अभिनेत्रियों को न सिर्फ बेहतर भूमिकाएं मिल रही हैं, बल्कि वेतन असमानता के बीच की लकीर भी खत्म हो रही है।

    अब कई अभिनेत्रियों को अभिनेताओं से ज्यादा वेतन दिया जाने लगा है। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

    #1

    आलिया भट्ट

    इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट को उनकी फिल्म 'राजी' के लिए खूब वाहवाही मिली थी।

    यह एक महिला केंद्रित फिल्म थी, जिसमें उन्होंने एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल नजर आए थे, जिन्होंने उनके पति और पाकिस्तानी सेना अधिकारी की भूमिका निभाई।

    कथित तौर पर आलिया के फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि विक्की ने 3 से 4 करोड़ रुपये लिए थे।

    #2

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण अपने अभिनय से प्रशंसकों को प्रभावित करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।

    एक के बाद एक हिट फिल्म देने वाली दीपिका कथित तौर पर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई हैं।

    रिपोर्टस के अनुसार, अभिनेत्री को संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा 'पद्मावत' के लिए 13 करोड़ रुपये दिए गए थे।

    जबकि रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को 10-10 करोड़ रुपये का भुगतान दिया गया था।

    #3

    माधुरी दीक्षित

    बॉलीवुड में 'धक-धक गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने जमाने की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल थीं।

    कथित तौर पर 'हम आपके हैं कौन' के लिए माधुरी को सलमान खान से ज्यादा फीस दी गई थी।

    अनुपम खेर ने इस बात का खुलासा किया था। 'धक धक गर्ल' को 1994 में फिल्म के 3 करोड़ रुपये फीस मिली थी, जबकि सलमान की इसकी फीस बहुत कम थी।

    #4

    करीना कपूर खान

    करीना कपूर खान का स्टारडम किसी अभिनेता से कम नहीं है। वह हमेशा चर्चा का विषय बनी रही हैं।

    कथित तौर पर अभिनेत्री को 'वीरे दी वेडिंग' के लिए 7 करोड़ रुपये मिले थे।

    जबकि फिल्म में उनके सह कलाकार सुमित व्यास को 80 लाख रुपये दिए गए थे।

    रिपोर्ट्स तो यह भी हैं कि उन्हें 'की एंड का' के लिए अर्जुन कपूर से ज्यादा और 'कुर्बान' के लिए सैफ अली खान से भी ज्यादा फीस ली थी।

    #5 और #6

    कंगना रनौत और श्रद्धा कपूर

    महिला केंद्रित फिल्मों में कई लोकप्रिय भूमिकाएं निभाने वाली कंगना रनौत को कई बार अपने साथ काम करने वाले अभिनेताओं से ज्यादा भुगतान किया गया है। कथित तौर पर उन्होंने 'रंगून' के लिए शाहिद कपूर और सैफ अली खान से ज्यादा मेहनताना लिया था।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'स्त्री' के लिए श्रद्धा कपूर को भी राजकुमार राव से ज्यादा फीस मिली थी। अभिनेत्री ने फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये लिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    दीपिका पादुकोण
    कंगना रनौत
    श्रद्धा कपूर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय

    आलिया भट्ट

    'दुल्हनिया 3' में फिर बनेगी आलिया और वरुण की जोड़ी, करण जौहर ने लगा दी मुहर करण जौहर
    IMDb ने जारी की 2023 के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची, शाहरुख ने मारी बाजी  IMDb
    'कॉफी विद करण 8': सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने जमाया रंग, हुईं ये दिलचस्प बातें वरुण धवन
    आलिया भट्ट बनीं भारत के सबसे बड़े पर्यावरण फिल्म महोत्सव का हिस्सा, बोलीं- मुझे गर्व है  बॉलीवुड समाचार

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण के लिए शानदार रहा है गणतंत्र दिवस, इन फिल्मों ने किया कमाल गणतंत्र दिवस
    बॉक्स ऑफिस: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' की शानदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई  ऋतिक रोशन
    बी प्राक मंच पर क्यों नहीं गाते भजन? दूसरे गायकों को भी दे डाला ये मशवरा बी प्राक
    दीपिका पादुकोण का सबसे पसंदीदा व्यंजन है 'एमा दत्शी', जानें इसे घर पर बनाने का तरीका भूटान

    कंगना रनौत

    बॉक्स ऑफिस: चौथे दिन 'तेजस' की कमाई में भारी गिरावट, लाखों में सिमटा दैनिक कारोबार तेजस फिल्म
    'तेजस': कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ देखी फिल्म, सामने आईं तस्वीरें योगी आदित्यनाथ
    ईशान खट्टर की 'पिप्पा' OTT पर आएगी, 'तेजस' का हाल देख निर्माताओं ने पीछे खींचे कदम? ईशान खट्टर
    बॉक्स ऑफिस: लगातार घटती जा रही 'तेजस' की कमाई, 5वें दिन का कारोबार रहा सबसे कम  तेजस फिल्म

    श्रद्धा कपूर

    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का पहला गाना 'तेरे प्यार में' जारी रणबीर कपूर
    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का गाना 'प्यार होता कई बार है' हुआ रिलीज रणबीर कपूर
    श्रद्धा कपूर ने एक्टिंग के लिए बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई, अब होता है अफसोस बॉलीवुड समाचार
    तू झूठी मैं मक्कार: रणबीर कपूर से लेकर डिंपल तक, जानिए किसने कितनी फीस ली   रणबीर कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025