NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहती हैं ये मशहूर अभिनेत्रियां, धूमधाम से मनाती हैं जन्माष्टमी
    अगली खबर
    भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहती हैं ये मशहूर अभिनेत्रियां, धूमधाम से मनाती हैं जन्माष्टमी
    भगवान श्रीकृष्ण की भक्त हैं ये अभिनेत्रियां

    भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहती हैं ये मशहूर अभिनेत्रियां, धूमधाम से मनाती हैं जन्माष्टमी

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 25, 2024
    12:12 pm

    क्या है खबर?

    भारत में हर छोटे-बड़े त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी भी देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे भारत के लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

    भगवान कृष्ण के भक्त श्रद्धा भाव से इस दिन रातभर जागरण कर अपने नन्हें नटवरलाल का जन्मोत्सव मनाते हैं। कृष्ण की लीलाएं सारे जगत में विख्यात हैं, जो फिल्मों में भी दिख चुकी हैं।

    आइए आज हम आपको उन अभिनेत्रियों से मिलवाते हैं, जो श्रीकृष्ण की भक्त हैं।

    #1

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत भगवान श्रीकृष्ण की बहुत बड़ी भक्त हैं और उनकी यह दीवानगी कई मौकों पर देखने को मिल चुकी है। कंगना अपना कोई भी काम शुरू करने से पहले कृष्ण का नाम लेती हैं।

    वह अब तक न जाने कितनी बार वृंदावन जाकर बांके बिहारी के दर्शन कर चुकी हैं। श्रीकृष्ण की भक्त होने के नाते कंगना जन्माष्टमी भी बड़ी धूमधाम से मनाती हैं।

    कृष्ण की पूजा-अराधना करते कंगना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

    #2

    हेमा मालिनी

    हेमा मालिनी खुद को श्रीकृष्ण की गोपी बताती हैं।

    वह कहती हैं, "मैं किसी भौतिक लाभ के लिए राजनीति में नहीं आई। चूंकि भगवान कृष्ण बृजवासियों से प्रेम करते हैं, इसलिए मुझे लगा कि अगर मैं उन सभी लोगों की सेवा करूंगी तो वो मुझ पर भी अपनी कृपा करेंगे।"

    श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव पर हेमा, कान्हा की मां यशोदा बनने वाली हैं। वह नवनिर्मित पांचजन्य प्रेक्षागृह में लोकार्पण पर मुंबई के कलाकारों संग यशोदा-कृष्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी।

    #3 और #4

    ईशा देओल और शिल्पा शेट्टी

    अपनी मां की तरह ईशा देओल भी कृष्ण कन्हैया से खूब प्यार करती हैं। वह कई बार नटवर नंदलाल के प्रति अपना प्रेम जगजाहिर कर चुकी हैं।

    उधर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जहां गणेश चतुर्थी पूरे उत्साह से मनाती हैं, वहीं जन्माष्टमी भी उनके पसंदीदा त्योहारों में से एक हैं। शिल्पा श्रीकृष्ण को बहुत मानती हैं। उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करते खूब देखा जाता है। शिल्पा अक्सर इस्कॉन मंदिर के दर्शन करने जाती हैं।

    #5 और #6

    प्रीति जिंटा और काजल अग्रवाल

    प्रीति जिंटा को भी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होते देखा गया है। उनका वो वीडियो साेशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वह विदेशी धरती पर जन्माष्टमी का पर्व मनाती नजर आई थीं। उनके विदेशी पति भी श्रीकृष्ण की पूजा करते नजर आए थे।

    दूसरी ओर साउथ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी भगवान श्रीकृष्ण की बहुत बड़ी भक्त हैं। उनके घर में यह त्योहार भव्य स्तर पर मनाया जाता है।

    जानकारी

    मौनी रॉय और देवोलीना भट्टाचार्जी

    टीवी अभिनेत्रियों की बात करें तो जानी-मानी अभिनेत्री मौनी रॉय भी भगवान श्रीकृष्ण के रंग में रंगी रहती हैं। 'वो किसना है..' पर उनके खूबसूरत डांस ने सबसे खूब वाहवाही लूटी थी। उनके अलावा टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी भी कृष्ण की बहुत बड़ी भक्त हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कंगना रनौत
    हेमा मालिनी
    मौनी रॉय
    शिल्पा शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत ने साझा किया हेमा मालिनी का 20 साल पुराना वीडियो, तारीफ में पढ़े कसीदे  हेमा मालिनी
    कंगना रनौत ने दलाई लामा से की मुलाकात, बोलीं- यह सबसे यादगार क्षणों में से एक दलाई लामा
    अध्ययन सुमन ने की कंगना रनौत की तारीफ, ब्रेकअप के सालों बाद अभिनेत्री को दीं शुभकामनाएं शेखर सुमन
    कंगना ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- मोदी की वजह से नहीं हुआ तीसरा विश्व युद्ध नरेंद्र मोदी

    हेमा मालिनी

    दूसरी बार मां बनीं अभिनेत्री ईशा देओल, बेटी का रखा ये खूबसूरत नाम बॉलीवुड समाचार
    आखिरकार भाजपा में शामिल हुईं प्रसिद्ध गायिका और डांसर सपना चौधरी, काफी समय से थीं अटकलें दिल्ली
    पहली बार पुलिस ऑफिसर के रोल में अनुष्का शर्मा, अभिनेत्री ने शेयर किया वीडियो दीपिका पादुकोण
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस मंत्री का विवादित बयान, कहा- हेमा मालिनी के गालों जैसी सड़कें बनवाएंगे मध्य प्रदेश

    मौनी रॉय

    क्या बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से जल्द शादी करने वाली हैं मौनी रॉय? दुबई
    हॉटस्टार की वेब सीरीज में दिखेंगे ताहिर राज, मौनी रॉय और नेहा शर्मा डिज्नी+ हॉटस्टार
    क्या 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी रचाएंगी मौनी रॉय? सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या संजय गुप्ता की अगली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से जुड़े मीजान जाफरी और मौनी रॉय? बॉलीवुड समाचार

    शिल्पा शेट्टी

    राज ने पानी और बिस्कुट खाकर काटा जेल में समय, घट गया था 17 किलो वजन राज कुंद्रा
    सलमान खान के अलावा 'बिग बॉस' अब तक किस-किस ने किया होस्ट? बिग बॉस
    राज कुंद्रा की फिल्म 'UT 69' हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध  राज कुंद्रा
    'UT 69' की रिलीज पर शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के लिए लिखा खूबसूरत नोट  राज कुंद्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025