सेडी सिंक ने 'स्ट्रेंजर थिंग्स' फिनाले पर खोले राज, बताया शो देखते हुए भाई संग क्यों रोईं?
'स्ट्रेंजर थिंग्स' में मैक्स मेफील्ड का किरदार निभाने वाली सेडी सिंक ने बताया कि अपने भाई के साथ सीरीज का आखिरी एपिसोड देखना उनके लिए कितना जज्बाती लम्हा था।
उन्होंने नाइलन मैगजीन को बताया, 'वो रोने लगा और फिर मैं भी रोने लगी, यह बस एक कड़वा और मीठा सा अहसास था।'
शो का आखिरी एपिसोड 2025 में आया था, जिसने इसके चाहने वालों और कलाकारों, दोनों के लिए एक बड़े अध्याय का अंत कर दिया।
सेडी ने 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के साथ अपने बड़े होने के सफर पर की बात
सेडी साल 2017 में इस शो से जुड़ी थीं और उनका कहना है कि 'स्ट्रेंजर थिंग्स' उनके बड़े होने के कई पड़ावों में उनके साथ रहा। उन्होंने माना कि यह सफर हमेशा आसान नहीं था।
सेडी ने बताया कि कई बार उन्हें ऐसा लगता था कि शिकायत करने या किसी मुश्किल की बात करने का कोई हक ही नहीं है, लेकिन उन्हें जो समर्थन मिला, उससे बहुत फर्क पड़ा।
शो खत्म होने के बाद उन्होंने लंदन में 'रोमियो एंड जूलियट' जैसे नए किरदार निभाए हैं, पर अब वे जल्द ही न्यू यॉर्क वापस जाने की योजना बना रही हैं।