NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेत्री नुपूर अलंकार ने टीवी को कहा अलविदा, संन्यास लेकर जा रहीं हिमालय
    अगली खबर
    अभिनेत्री नुपूर अलंकार ने टीवी को कहा अलविदा, संन्यास लेकर जा रहीं हिमालय
    नुपुर अलंकार ने लिया संन्यास

    अभिनेत्री नुपूर अलंकार ने टीवी को कहा अलविदा, संन्यास लेकर जा रहीं हिमालय

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 19, 2022
    10:51 pm

    क्या है खबर?

    टीवी की जानी मानी अभिनेत्री नुपूर अलंकार ने एक नई खबर से सबको चौंका दिया है। यह खबर उनके किसी नए प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में है।

    नुपूर ने ऐलान किया है कि वह संन्यास ले चुकी हैं। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री और अभिनय को अलविदा कह दिया है।

    इतना ही नहीं वह अपने पति से भी अलग हो गई हैं। कहा जा रहा है कि वह हिमालय की ओर जा रही हैं।

    आध्यात्म

    हमेशा से था आध्यात्म के प्रति झुकाव

    नुपूर ने ई टाइम्स से बातचीत में कहा कि उन्होंने फरवरी में संन्यास ले लिया था। तब से वह तीर्थस्थलों की यात्रा कर रही हैं।

    अब आध्यात्मिक साधना के लिए वह हिमालय जा रही हैं। हमेशा से ही उनका झुकाव आध्यात्म की ओर था और अब उन्होंने खुद को पूरी तरह से इसको समर्पित कर दिया है।

    नुपूर सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (CINTAA) के एक कार्यक्रम में अपने गुरु से मिलीं जिसके बाद उन्होंने अपनी दिशा बदल ली।

    मुक्ति

    मां के निधन के बाद खुद को मुक्त कर लिया

    नुपूर के इस फैसले ने भले ही सबको चौंका दिया है लेकिन एक व्यक्ति है जिसे बिल्कुल हैरानी नहीं हुई।

    नुपूर ने बताया कि उनकी बहन जिज्ञासा को इस बात से बिल्कुल हैरानी नहीं हुई। वह जानती हैं कि 2007 से ही वह साधना कर रही हैं।

    नुपूर ने बताया कि 2020 में अपनी मां को खोने के बाद उन्हें लगा कि अब उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने खुद को सभी से आजाद कर लिया है।

    अभिनय

    अभिनय के बारे में अब है यह राय

    ऐक्टिंग करियर के बारे में नुपूर कहती हैं कि अब उनकी जिंदगी में ड्रामा की कोई जगह नहीं है। वह कैमरे और कैमरे के पीछे के ढोंग और दिखावे से ऊपर उठ चुकी हैं।

    वह हंसते हुए कहती हैं कि लोगों को लगता है कि वह टूटी हुई हैं। उनके अनुसार आध्यात्म के रास्ते पर चलने के लिए आपको दुख की जरूरत नहीं होती।

    लॉकडाउन ने नुपूर को इस रास्ते पर बढ़ने में सहायता किया।

    परिवार

    तलाक नहीं, पर पति ने कर दिया आजाद

    नुपूर ने इस फैसले पर अपने पति की प्रतिक्रिया के बारे में भी बात की।

    नुपूर को पति अलंकार श्रीवास्तव से इस बारे में पूछने की जरूरत नहीं पड़ी। वह नुपूर के इस विचार के बारे में शुरू से जानते थे। उन्होंने नुपूर को खुद से और परिवार से आजाद कर दिया है।

    नुपूर ने कहा, "मैं अलंकार को शुभकामनाएं देती हूं। यह शादी शानदार रही। अब हम साथ नहीं हैं लेकिन हम कानूनी रूप से अलग नहीं हुए हैं।"

    अन्य अभिनेत्रियां

    इन अभिनेत्रियों ने भी ग्लैमर छोड़ चुना आध्यात्म

    नुपूर का टीवी करियर करीब 27 साल लंबा रहा। वह 'शक्तिमान', 'तंत्र', 'राजाजी', 'घर की लक्ष्मी बेटियां' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं।

    नुपूर से पहले भी कई हस्तियां ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़कर आध्यात्म की राह चुन चुकी हैं।

    लोकप्रिय अभिनेत्री सना खान ने टीवी को छोड़कर धर्म को चुना और मौलाना मुफ्ती से शादी कर ली।

    जायरा वसीम ने भी ऐलान किया था कि अल्लाह की राह पर चलने के लिए वह फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    दीपेश भान समेत इन सितारों ने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा सुशांत सिंह राजपूत
    क्या विक्की की 'गोविंदा नाम मेरा' में पूर्व बॉयफ्रेंड रणबीर के कैमियो से नाखुश हैं कैटरीना? रणबीर कपूर
    फिल्मों के लिए अभी भी मुझे रिजेक्ट कर दिया जाता है- अनिल कपूर बॉलीवुड समाचार
    शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने की ब्रेकअप की पुष्टि, बोले- हम अलग हो गए शमिता शेट्टी

    टीवी जगत की खबरें

    करण कुंद्रा के साथ 'डांस दीवाने जूनियर्स' को होस्ट करती दिखेंगी तेजस्वी प्रकाश टीवी शो
    क्या आप जानते हैं? सुमोना चक्रवर्ती ने आमिर की 'मन' से किया था बॉलीवुड डेब्यू बॉलीवुड समाचार
    टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज सेलिब्रिटी गॉसिप
    कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025