NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेत्री लैला खान के सौतेला पिता को सुनाई गई मौत की सजा, जानिए क्या है मामला 
    अगली खबर
    अभिनेत्री लैला खान के सौतेला पिता को सुनाई गई मौत की सजा, जानिए क्या है मामला 
    लैला खान के कातिल को सजा-ए-मौत

    अभिनेत्री लैला खान के सौतेला पिता को सुनाई गई मौत की सजा, जानिए क्या है मामला 

    लेखन पलक
    May 24, 2024
    02:07 pm

    क्या है खबर?

    14 साल पहले हुई एक घटना ने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। दरअसल, अभिनेत्री लैला खान और उनके पूरे परिवार की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

    इस मामले में लैला के सौतेले पिता परवेज टाक को गिरफ्तार किया गया था। अब इतने सालों बाद इस मामले में फैसला सुनाया गया है।

    मुंबई के सेशन कोर्ट ने आज (24 मई) को लैला के सौतेले पिता परवेज को इन हत्याओं में सजा-ए-मौत सुनाई है।

    सजा

    सुनाई गई मौत की सजा

    मुंबई के सेशन कोर्ट ने अभि‍नेत्री लैला और उसके परिवार के हत्या के मामले में उनके सौतेले पिता परवेज को दोषी पाया और मौत की सजा सुनाई है।

    अदालत ने इस महीने की शुरुआत में परवेज को हत्या और सबूतों को नष्ट करने के लिए दोषी ठहराया था।

    आरोप था कि परवेज ने लैला, उसकी मां व उसके चार भाई-बहनों की हत्या की थी। हत्या के बाद उसने शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

    शिकायत

    लैला के पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला

    लैला के पिता नादिर पटेल ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में साल 2011 में मामला दर्ज कराया था।

    नादिर ने अपनी शिकायत में परवेज और उसके साथी आसिफ शेख पर लैला और उसके पूरे का अपरहण करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने परवेज को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की थी, जिसमें उसने कुबूल किया था।

    परवेज के वकील ने उसके परिवार का हवाला देते हुए नरमी बरतने की मांग की है। हालांकि, अदालत का रुख साफ है।

    मामला

    क्यों किए थे परवेज ने कत्ल? 

    यह वारदात 8 फरवरी, 2011 में मुंबई के इगतपुरी स्थित बंगले में हुई थी। परवेज का उस दिन लैला की मां और अपनी पत्नी सेलिना से संपत्ती को लेकर विवाद हुआ था।

    दोनों के बीच यह विवाद इतना बढ़ गया कि उसने सेलिना के साथ ही उसके पूरे परिवार को भी मौत के घाट उतारने का मन बना लिया था।

    पुलिस के अनुसार परवेज ने पहले सेलिना और उसके बाद लैला और उसके चार भाई-बहनों की हत्या की थी।

    परिचय

    कौन थीं लैला?

    लैला साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'वफा: ए डेडली लव स्टोरी' में काम करने के बाद सुर्खियों में आई थीं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के साथ बनी थी।

    हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'मेकअप' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अपना नाम लैला पटेल बताया था।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी शादी प्रतिबंधित बांग्लादेशी हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी बांग्लादेश के सदस्य मुनीर खान से हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बॉलीवुड समाचार

    यामी गौतम और आदित्य धर ने अपने बेटे का नाम रखा वेदाविद, जानिए इसका मतलब  यामी गौतम
    अमिताभ बच्चन के साथ काम कर क्यों रोईं अदिति राव हैदरी? अभिनेत्री ने किया खुलासा अमिताभ बच्चन
    कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' को 2 साल पूरे, अनीस बज्मी ने साझा किया वीडियो कार्तिक आर्यन
    अक्षय कुमार का बेटा आरव बॉलीवुड में बनाएगा करियर? अभिनेता ने कही ये बात अक्षय कुमार

    मुंबई पुलिस

    सलमान खान को धमकी मामले में पुलिस का खुलासा, ब्रिटेन से है ईमेल का कनेक्शन सलमान खान
    मुंबई पुलिस ने की पुष्टि, सलमान खान को गोल्डी बराड़ ने भेजा था धमकी भरा ईमेल सलमान खान
    लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने संजय राउत को दी जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज संजय राउत
    गुजरात: 12वीं के छात्र ने ट्वीट कर कही विमान के गिरने की बात, जाना पड़ा जेल गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025