LOADING...
'बिग बॉस OTT 2' में नजर आ सकती हैं अभिनत्री जिया शंकर 
'बिग बॉस OTT 2' में नजर आ सकती हैं अभिनत्री जिया शंकर (तस्वीर: इंस्टा/@jiyaashankarofficial)

'बिग बॉस OTT 2' में नजर आ सकती हैं अभिनत्री जिया शंकर 

May 16, 2023
03:38 pm

क्या है खबर?

साल 2021 में आया रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT' का पहला सीजन सफल रहा था, जिसके मेजबानी फिल्ममेकर करण जौहर ने की थी। अब दर्शक 'बिग बॉस OTT 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए अब तक कई सितारों का नाम सामने आ चुका है। इस बीच खबर है कि 'पिशाचिनी' और 'काटेलाल एंड संस' जैसे लोकप्रिय शो का हिस्सा रहीं जिया शंकर 'बिग बॉस OTT 2' में नजर आ सकती हैं।

जिया

'बिग बॉस OTT 2' में नजर आएंगे मुनव्वर फारूकी 

इंडिया फोरम्स के मुताबिक, निर्माता लगातार 'बिग बॉस OTT 2' के लिए अभिनेत्री जिया से संपर्क साध रहे हैं। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। खबर है कि 'लॉक अप' के विजेता और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी 'बिग बॉस OTT 2' में नजर आएंगे। इसके अलावा 'बिग बॉस OTT 2' में महेश शेट्टी, पूजा गौर, कांची सिंह, संभावना सेठ और पूनम पांडे जैसे मशहूर सितारे भी नजर आ सकते हैं।