Loading...
अभिनेत्री सिंडी क्रॉफोर्ड के बेटे व मॉडल प्रेस्ली गर्बर का निधन, महज 27 साल थी उम्र
मॉडल प्रेस्ली गर्बर का हुआ निधन

अभिनेत्री सिंडी क्रॉफोर्ड के बेटे व मॉडल प्रेस्ली गर्बर का निधन, महज 27 साल थी उम्र

Sep 21, 2026
11:37 am

क्या है खबर?

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सिंडी क्रॉफोर्ड और व्यवसायी रैंडे गर्बर के मॉडल बेटे प्रेस्ली गर्बर का 27 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद खबर से सिनेमा जगत में शोक छा गया है। पीपल के मुताबिक, लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के अनुसार, मॉडल का निधन 20 सितंबर (रविवार) को एक पुनर्वास केंद्र में हुआ है। हालांकि, उनके निधन की सटीक वजह नहीं बताई गई। ऑटोप्सी रिपोर्ट के आने के बाद आगे की चीजों का खुलासा हो सकेगा।

अनुरोध

परिवार ने निजता बनाए रखने की अपील की

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री सिंडी के एक प्रतिनिधि ने प्रेस्ली की मौत की पुष्टि की है।

उन्होंने फैंस से विनम्र अपील करते हुए कहा, "परिवार इस बेहद मुश्किल और दुखद समय में निजता बनाए रखने का अनुरोध कर रहा है।"

पिछले साल दिसंबर में, प्रेस्ली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए अवसादरोधी और पैनिक अटैक के लिए जैनैक्स सहित अपनी ली जा रही दवाओं के बारे में खुलासा किया था। बाद में वीडियो हटा दिया था।

परिचय

मॉडलिंग से हासिल की थी लोकप्रियता

1999 में कैलिफोर्निया में जन्मे प्रेस्ली, सिंडी और रैंडे के इकलौते बेटे थे, और मॉडल-अभिनेत्री काइया गेर्बर के बड़े भाई थे। उन्होंने 16 साल में इटैलियन फैशन लेबल मोशिनो के लिए रैंप पर डेब्यू करते हुए फैशन जगत में कदम रखा था।

फिर बरबेरी, डोल्से एंड गैबाना, बोटेगा वेनेटा और राल्फ लॉरेन समेतत कई फैशन हाउसों के लिए रैंप वॉक किया था।

इसके अलावा, प्रेस्ली कैल्विन क्लेन, पेप्सी और ओमेगा जैसे ब्रांडों के विज्ञापन का हिस्सा भी रह चुके थे।

ADVERTISEMENT