NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बच्चे को जन्म देने के तीन महीने बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा
    मनोरंजन

    बच्चे को जन्म देने के तीन महीने बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

    बच्चे को जन्म देने के तीन महीने बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 31, 2021, 02:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बच्चे को जन्म देने के तीन महीने बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली साल की शुरुआत में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। हाल में अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'वामिका' रखा है। जानकारी सामने आ रही है कि पहली संतान को जन्म देने के तीन महीने बाद अनुष्का अपने काम पर लौट गई हैं। अभिनेत्री ने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है।

    निर्धारित शेड्यूल से दो महीने पहले अनुष्का ने शुरू किया प्रोजेक्ट पर काम

    बता दें कि विराट और अनुष्का इस साल बीते 11, जनवरी को पहली बार माता-पिता बने थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का को अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग मई में शुरू करना था। हालांकि, निर्धारित शेड्यूल से दो महीने पहले ही अभिनेत्री को काम के सिलसिले में स्पॉट किया गया है। अनुष्का को एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान देखा गया है। अभिनेत्री ब्लू जींस और टी-शर्ट में काफी फिट दिख रही हैं।

    वर्क लाइफ बैलेंस को व्यवस्थित करने के लिए तैयार रहती हैं अनुष्का- सूत्र

    एक सूत्र ने बताया, "निश्चित तौर पर अनुष्का का बॉडी फिगर काफी संतुलित है। एक बच्चे की मां होने के बावजूद वह अपने वर्क लाइफ बैलेंस को व्यवस्थित करने के लिए तैयार रहती हैं। वह अपने व्यक्तिगत जीवन को भी तरजीह देती हैं। वह इंडस्ट्री में अपने अनुशासन के लिए जानी जाती हैं।" सूत्र ने आगे बताया कि वह सेट पर निर्धारित समय से पहले पहुंच गई थीं। उनके चेहरे पर सुंदरता भरी एक मुस्कान झलक रही थी।

    इंस्टाग्राम पर देखिए अनुष्का का ताजा लुक

    Instagram post

    A post shared by manav.manglani on March 31, 2021 at 1:03 pm IST

    कई कॉमर्शियल ब्रांड को शूट करने वाली हैं अनुष्का

    जल्द ही अनुष्का पूरी क्षमता के साथ अपने प्रोजेक्ट के काम में लग जाएंगी। फिलहाल वह अपने वर्क लाइफ बैलेंस को सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रही हैं। अनुष्का आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई कॉमर्शियल ब्रांड को शूट करने वाली हैं। अनुष्का ने 2018 में आई आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' के बाद ब्रेक लेने का फैसला लिया था। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री ने अपनी कोई फिल्म की घोषणा नहीं की है।

    हाल में दूसरे बच्चे के जन्म के एक महीने बाद काम पर लौटी थीं करीना

    करीना कपूर और सैफ अली खान 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे के माता-पिता बने थे। हाल में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के एक महीने बाद करीना भी काम पर लौट गई थीं। अभिनेत्री को मुंबई के बांद्रा मे स्पॉट किया गया था। खबरों की मानें तो करीना को एक सेलिब्रिटी कुकिंग शो को शूट करने के दौरान देखा गया था। उन्होंने डिस्कवरी+ के कुकिंग शो 'स्टार वर्सेज फूड' की शूटिंग को शुरू किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    विराट कोहली
    बॉलीवुड समाचार
    अनुष्का शर्मा

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका: कैलिफॉर्निया में गोलीबारी करने के 72 वर्षीय आरोपी ने की आत्महत्या- पुलिस अमेरिका
    तीसरा वनडे: भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    नई CNG कार खरीदना चाहते हैं तो इन बेहतरीन विकल्पों पर जरूर करें विचार टाटा टियागो
    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए ऑस्कर पुरस्कार

    मुंबई

    उपराष्ट्रपति की टिप्पणी के बाद संविधान की मूल संरचना पर बोले CJI, जानें क्या कहा जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का सबसे महंगा टिकट बिका, जानिए कीमत शाहरुख खान
    गोवा-मुंबई हाईवे पर ट्रक और वैन की टक्कर, एक बच्चे समेत 9 की मौत गोवा
    महामारी के बाद रियल एस्टेट ने पकड़ी रफ्तार, 2022 में 4 लाख घरों का हुआ निर्माण महामारी

    विराट कोहली

    विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन पूरे करने के करीब, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल ने 2020 से वनडे में सबसे अधिक औसत से बनाए हैं रन, जानिए आंकड़े शुभमन गिल
    पहला वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल बने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    'पठान' की जबरदस्त दीवानगी, सुबह 6 बजे से दिखाई जाएगी शाहरुख खान की फिल्म शाहरुख खान
    असम: शाहरुख खान ने मुख्यमंत्री सरमा को किया फोन, गुवाहाटी की घटना पर जताई चिंता शाहरुख खान
    कार्तिक आर्यन ने की पुष्टि, 10 दिन की शूटिंग के लिए थे 20 करोड़ रुपये कार्तिक आर्यन
    जावेद अख्तर ने किया याद, मीना कुमारी के अवॉर्ड्स लेकर देखते थे आइना जावेद अख्तर

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट, आयकर विभाग से जुड़ा है मामला आयकर विभाग
    शाहरुख से लेकर अनुष्का तक, इस साल पर्दे पर वापसी कर रहे ये पांच बॉलीवुड सितारे फरदीन खान
    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लिया विराट कोहली
    अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रही हैं तृप्ति डिमरी, शेयर की तस्वीर तृप्ति डिमरी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023