NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करीना कपूर से शाहरुख खान तक, इन सितारों ने एनिमेटेड फिल्मों को आवाज देकर बनाया खास
    अगली खबर
    करीना कपूर से शाहरुख खान तक, इन सितारों ने एनिमेटेड फिल्मों को आवाज देकर बनाया खास
    करीना कपूर थीं 'रोडसाइड रोमियो' का हिस्सा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kareenakapoorkhan)

    करीना कपूर से शाहरुख खान तक, इन सितारों ने एनिमेटेड फिल्मों को आवाज देकर बनाया खास

    लेखन मेघा
    Mar 17, 2024
    09:31 pm

    क्या है खबर?

    बच्चे से लेकर बड़ों तक, हर किसी को फिल्में देखना काफी पसंद है और इसलिए मनोरंजन जगत में हर साल सैकड़ों फिल्मों का निर्माण भी होता है।

    एक ओर जहां एक्शन-रोमांस और अलग-अलग श्रेणी की फिल्में दुनियाभर में मशहूर हो रही हैं, वहीं एनिमेटेड फिल्मों को चाहने वालों की भी कमी नहीं हैं।

    ऐसे में आइए आज आपको बॉलीवुड के उन सितारों से मिलवाते हैं, जिन्होंने कई शानदार एनिमेटेड फिल्मों में अपनी आवाज देकर उन्हें खास बनाया है।

    #1

    सैफ और करीना बने थे 'रोडसाइड रोमियो' की आवाज

    2008 में आई फिल्म 'रोडसाइड रोमियो' कॉमेडी और रोमांस से भरपूर थी। जुगल हंसराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।

    इस फिल्म में सैफ अली खान ने रोमियो के किरदार को अपनी आवाज दी थी तो करीना कपूर लैला की आवाज बनी थीं।

    इनके अलावा जावेद जाफरी, कीकू शारदा और संजय मिश्रा जैसे सितारे भी इस फिल्म से जुड़े थे।

    इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

    #2

    'फ्रोजन 2' में प्रियंका और परिणीति ने किया कमाल

    प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में डिज्नी के साथ उनकी नई एनिमेटेड फिल्म 'टाइगर' के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म में अभिनेत्री मादा टाइगर अंबर के किरदार को आवाज देंगी, जो भारत के घने जंगलों में अपने बच्चों की देखभाल करती है।

    इसके अलावा प्रियंका ने फिल्म 'प्लेन्स' में और अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ 'फ्रोजन 2' में आवाज दी थी। प्रियंका और परिणीति 'एल्सा' और 'आना' की आवाज बनी थीं।

    यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #3

    विवेक, इमरान और सोनाक्षी बने इन फिल्मों की आवाज

    विवेक ओबेरॉय भी एनिमेटेड फिल्मों में अपनी आवाज देने के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने 'अमेजिंग स्पाइडर मैन 2' के खलनायक इलेक्‍ट्रो के किरदार को आवाज दी थी, जिसमें उन्हें काफी सराहा गया था।

    इमरान खान ने 2014 में आई फिल्म 'रियो 2' के मशहूर किरदार ब्लू को आवाज दी थी तो सोनाक्षी सिन्हा भी इस फिल्म में मैकॉ ज्वेल की आवाज बनी थीं।

    इन दोनों ही फिल्मों को डिज्नी+हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

    #4

    'महाभारत' और 'रामायण: द एपिक' से जुड़े थे ये सितारे

    जयंतीलाल गड़ा की 2013 की 'महाभारत' में आपको कई आवाजें जानी पहचानी लगी होंगी क्योंकि इससे कई दिग्गज सितारे जुड़े थे। इसमें अमिताभ बच्चन ने भीष्म, अनिल कपूर ने कर्ण, अजय देवगन ने अर्जुन और विद्या बालन ने द्रौपदी को आवाज दी थी।

    2010 में आई फिल्म 'रामायण: द एपिक' में मनोज बाजपेयी ने भगवान राम के किरदार को आवाज दी तो जूही चावला ने माता सीता के किरदार को जीवंत किया था।

    ये दोनों फिल्में यूट्यूब पर मौजूद हैं।

    #5

    शाहरुख और अक्षय कुमार भी हैं शामिल

    शाहरुख खान ने डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध फिल्म 'द इनक्रेडिबल्स' के किरदार मिस्टर इनक्रेडिबल्स को आवाज दी थी।

    2012 की 'दिल्ली सफारी' में गोविंदा, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, बोमन ईरानी और उर्मिला मातोंडकर ने आवाज दी थी। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    इसी तरह 2008 में आई 'जंबो' से भी कई बॉलीवुड सितारे जुड़े थे। यूट्यूब पर मौजूद फिल्म में अक्षय कुमार, लारा दत्ता, डिंपल कपाड़िया, गुलशन ग्रोवर और राजपाल यादव जैसे सितारों ने वाइस ओवर किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    अक्षय कुमार
    प्रियंका चोपड़ा
    मनोज बाजपेयी

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान ने प्रशंसकों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, लिखा- हमारा तिरंगा हमेशा लहराता रहे गणतंत्र दिवस
    #NewsBytesExplainer: फोर्स्ड पर्सपेक्टिव क्या है? शाहरुख खान इसी तकनीक से बने 'जीरो' में हीरो  बॉलीवुड समाचार
    कृति सैनन से पहले 'रोबोट' बन पर्दे पर छाए ये सितारे, खूब बटोरी थीं तालियां  कृति सैनन
    रवीना टंडन ने ठुकराई थी 'डर', शाहरुख खान संग काम ना कर पाने का जताया अफसोस  रवीना टंडन

    अक्षय कुमार

    रवीना टंडन ने जताई अक्षय के साथ फिर काम करने की चाहत, जानिए क्या कहा रवीना टंडन
    अजय देवगन से कई बार बॉक्स ऑफिस पर भिड़े अक्षय, किसके सिर सजा जीत का ताज? अजय देवगन
    गणतंत्र दिवस मनाने साथ आए अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, झंडा लहराते साझा किया वीडियो टाइगर श्रॉफ
    बॉलीवुड के इन सितारों के हाथ 2024 की बाजी, अक्षय कुमार की 6 फिल्में कतार में आगामी फिल्में

    प्रियंका चोपड़ा

    'जी ले जरा': प्रियंका चोपड़ा ने नहीं छोड़ी फिल्म, निर्देशक ने किया खुलासा  जी ले जरा फिल्म
    प्रियंका चोपड़ा ने अपने होटल 'सोना' से किया किनारा, 2 साल बाद तोड़ी साझेदारी  बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा की 'लव अगेन' OTT रिलीज के लिए तैयार, जानिए कब और कहां देख सकेंगे  नेटफ्लिक्स
    जाह्नवी कंडुला की मौत: प्रियंका चोपड़ा ने जताई नाराजगी, कहा- जान की कीमत नहीं बता सकते अमेरिका

    मनोज बाजपेयी

    मनोज बाजपेयी दोस्त से 50 रुपये उधार लेकर पहली बार पहुंचे थे दिल्ली, सुनाया किस्सा बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी की 'साइलेंस' के सीक्वल का ऐलान, फिल्म की शूटिंग शुरू ZEE5
    मनोज बाजपेयी फिल्म 'भैयाजी' के साथ बतौर निर्माता करेंगे शुरुआत, पत्नी शबाना रजा भी देंगी साथ बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी की 'संशोधन' ने OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक, जानिए कहां देख सकेंगे  OTT प्लेटफॉर्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025