NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर
    अगली खबर
    इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर
    इन सितारों के हुए दस साल बेमिसाल।

    इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 25, 2022
    10:44 pm

    क्या है खबर?

    साल 2022 में बॉलीवुड में जो सितारे सबसे लोकप्रिय हैं, उनमें से ज्यादातर ने अपना डेब्यू 2012 में किया था यानी कि ठीक दस साल पहले।

    दस सालों में इन सितारों ने बॉलीवुड में खूब जोर लगाया। इनमें से कुछ अपना जादू चलाने में कामयाब हुए तो कुछ अपना ऐक्टिंग करियर नहीं संभाल पाए।

    आइए जानते हैं ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने 2012 में बॉलीवुड में अपना कदम रखा था और अब कैसा है उनके करियर का ग्राफ।

    #1

    आलिया भट्ट

    बीते दिनों हर तरफ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के चर्चे छाए हुए थे। इसके अलावा दोनों की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी सुर्खियों में है।

    आलिया ने साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। शुरूआत में आलिया काफी ट्रोलिंग का शिकार हुईं, लेकिन उन्होंने खुद को संभाले रखा।

    इसके बाद उन्होंने 'हाइवे', 'उड़ता पंजाब', 'राजी', 'गली बॉय', 'टू स्टेट्स', 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों से अपना शानदार करियर बनाया।

    #2

    सिद्धार्थ मल्होत्रा

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था।

    सिद्धार्थ के दस साल के करियर में 'हंसी तो फंसी', 'कपूर एंड संस', 'मरजावां' जैसी फिल्में हैं।

    बीते साल आई फिल्म 'शेरशाह' अब तक की उनकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म रही। इन दिनों सिद्धार्थ रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' नाम की वेब सीरीज में काम कर रहे हैं।

    #3

    वरुण धवन

    वरुण धवन ने भी दस साल पहले चर्चित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अभिनय की दुनिया में अपना कदम रखा था।

    हर साल अपनी फिल्मों से वह चर्चा में रहते हैं। एक तरफ उन्होंने 'अक्टूबर', 'बदलापुर' और 'सुई धागा' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है, वहीं उन्होंने 'जुड़वा 2', 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी मसाला फिल्में भी की हैं।

    वरुण की अगली फिल्म 'जुग जुग जीयो' है।

    #4

    यामी गौतम

    यामी गौतम ने 2012 में आई फिल्म 'विकी डोनर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

    इसके बाद यामी ने कई ब्रैंड एंडोर्स किए। इसके लिए उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना किया।

    अपने करियर में यामी ने 'काबिल', 'उरी' जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं।

    बीते दिनों यामी की फिल्म 'अ थर्सडे' आई थी जिसमें उनके काम को काफी तारीफ मिली। इन दिनों यामी की फिल्म 'दसवीं' चर्चा में है।

    #5

    आयुष्मान खुराना

    आयुष्मान खुराना अपने करियर ही नहीं, बॉलीवुड को भी कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। आयुष्मान ने भी यामी गौतम के साथ फिल्म 'विकी डोनर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    आयुष्मान के करियर में 'दम लगाके हइसा', 'शुभ मंगल सावधान', 'आर्टिकल 15', 'बधाई हो', 'अंधाधुन', 'ड्रीम गर्ल', 'गुलाबो सिताबो' जैसी फिल्में शामिल हैं।

    आयुष्मान ने अपने फिल्मों के सेलेक्शन की वजह से अपनी खास पहचान बनाई है।

    बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने रिएलिटी शो 'रोडीज' जीता था।

    #6

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर 2012 में आई फिल्म 'इशकजादे' से इंडस्ट्री में आए थे। अर्जुन की झोली में अब तक कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं रही है।

    'टू स्टेट्स', 'की एंड का' और 'गुंडे' जैसी फिल्मों में उनके काम को सराहा गया।

    अपने काम से ज्यादा अर्जुन पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहते हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन और जाह्नवी की बॉन्ड पर खूब चर्चा हुई।

    वहीं इन दिनों अर्जुन और मलाइका अरोड़ा का अफेयर लाइमलाइट में रहता है।

    #7

    परिणीती चोपड़ा

    परिणीती चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'इशकजादे' से अपना डेब्यू किया था।

    हालांकि, फिल्मी दुनिया में परिणीती के नाम ज्यादा फिल्में नहीं आईं। दस साल में उनके नाम की चंद फिल्में ही हैं।

    'हंसी तो फंसी', 'दावत-ए-इश्क', 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'मेरी प्यारी बिंदु' जैसी फिल्मों से परिणीति ने बड़े पर्द पर अपना जलवा दिखाने की कोशिश की है।

    ज्यादा फिल्में न होने के बाद भी परिणीती सुर्खियों में रहती हैं और कई ब्रांड भी एंडोर्स करती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट
    वरुण धवन
    परिणीति चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    ISRO ने लॉन्च किया सैटेलाइट EOS-09, हर मौसम में भेजेगा सटीक तस्वीरें  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता, समय बर्बाद नहीं करना चाहता- महेश बाबू दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'एक विलेन रिटर्न्स' को मिली नई रिलीज डेट, 29 जुलाई को आएगी फिल्म अर्जुन कपूर
    बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि रणवीर सिंह
    शादी के 24 साल बाद सोहेल खान और सीमा ने दाखिल की तलाक की अर्जी सेलिब्रिटी गॉसिप

    आलिया भट्ट

    फिल्म पर भड़का गंगूबाई का परिवार, कहा- मेरी मां सोशल वर्कर थीं, सेक्स वर्कर नहीं बॉलीवुड समाचार
    आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे लोग, जानिए मामला बॉम्बे हाई कोर्ट
    क्या आप जानते हैं? आलिया ने दिया था संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' का ऑडिशन बॉलीवुड समाचार
    गंगूबाई काठियावाड़ी: जब असली गंगूबाई के अंदाज से अवाक रह गए थे नेहरू जवाहरलाल नेहरू

    वरुण धवन

    साल 2021 में शादी कर सकते हैं ये मशहूर बॉलीवुड कलाकार आलिया भट्ट
    वरुण-सारा की 'कुली नंबर 1' बनी IMDb पर सबसे खराब रेटिंग पाने वाली दूसरी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    कटरीना कैफ को लेकर फिल्म बनाएंगे 'अंधाधुन' के डायरेक्टर, विजय सेतुपति के साथ आएंगी नजर! बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन और नताशा दलाल इसी महीने करने जा रहे हैं शादी- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा को ऑफर हुई थी दीपिका पादुकोण की यह सुपरहिट फिल्म दीपिका पादुकोण
    #WorldMusicDay: करीना से ऋतिक तक वो स्टार्स जिन्होंने अपनी फिल्मों में की सिंगिग बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ से जबरदस्ती शादी करना चाहती हैं परिणीति, देखें 'जबरिया जोड़ी' का ट्रेलर बॉलीवुड समाचार
    फिल्म में साथ काम करेंगी प्रियंका और परिणीति? 'जबरिया जोड़ी' की अभिनेत्री ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025