NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दूरदर्शन से लेकर स्टार तक, टीवी पर श्री कृष्ण बनकर लोकप्रिय हुए ये अभिनेता
    अगली खबर
    दूरदर्शन से लेकर स्टार तक, टीवी पर श्री कृष्ण बनकर लोकप्रिय हुए ये अभिनेता
    टीवी पर 'कृष्ण' बनकर मशहूर हुए ये अभिनेता

    दूरदर्शन से लेकर स्टार तक, टीवी पर श्री कृष्ण बनकर लोकप्रिय हुए ये अभिनेता

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 17, 2022
    08:00 am

    क्या है खबर?

    रक्षाबंधन के बाद अब देश में जन्माष्टमी की धूम है। श्री कृष्ण के जन्म का यह दिन सारे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर, उत्तर भारतीयों में इसको लेकर अलग उत्साह रहता है। इस दिन लोग अपने बच्चों को भी बाल गोपाल की तरह सजाते हैं।

    टीवी पर कृष्ण बनने वाले अभिनेताओं ने भी इस किरदार के जरिए खूब लोकप्रियता बटोरी।

    आइए, आपको बताते हैं टीवी पर कृष्ण बनकर मशहूर हुए इन अभिनेताओं के बारे में।

    #1

    सर्वदमन बनर्जी (कृष्णा)

    सर्वदमन बनर्जी टीवी पर श्री कृष्ण बनने वाले शुरुआती अभिनेताओं में शामिल हैं। उन्होंने यह किरदार रामानंद सागर के धारावाहिक 'कृष्णा' में निभाया था। यह धारावाहिक 1993 में दूरदर्शन पर प्रसारित होता था।

    इससे पहले कुछ फिल्मों में भी वह पौराणिक किरदार निभा चुके थे।

    कृष्णा के बाद वह धारावाहिक 'ओम नम: शिवाय' में एक ऋषि के किरदार में नजर आए। 'जय गंगे मइया' में उन्होंने भगवान विष्षु का किरदार निभाया था।

    #2

    नीतीश भारद्वाज (महाभारत)

    नीतीश भारद्वाज टीवी के सबसे लोकप्रिय 'कृष्ण' में से एक हैं। उन्होंने बीआर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' में कृष्ण का किरदार निभाया था। यह धारावाहिक 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित होता था।

    अपने अभिनय से वह कृष्ण के रूप में ऐसे ढले कि आज भी उन्हें इस भूमिका के लिए पहचाना जाता है। इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स में भगवान विष्णु का किरदार भी निभाया।

    नीतीश भारतीय जनता पार्टी से जमशेदपुर के सांसद भी रह चुके हैं।

    #3

    सौरभ राज जैन (महाभारत, 2013)

    2013 में स्टार प्लस 'महाभारत' को फिर से पर्दे पर लेकर आया। नए कलाकारों और वीएफएक्स जैसी तकनीक के साथ इस शो को नए जमाने के दर्शकों ने पसंद किया। हालांकि, नए महाभारत को वह लोकप्रियता नहीं मिली जो दूरदर्शन के 'महाभारत' को मिली थी।

    इस शो में कृष्ण का किरदार सौरभ राज जैन ने निभाया था। इस किरदार से वह रातोंरात छा गए।

    सौरभ 'उतरन' और चंद्रगुप्त मौर्य जैसे शो में भी नजर आ चुके हैं।

    #4

    सुमेध मुद्गलकर (राधाकृष्ण)

    स्टार भारत का शो 'राधाकृष्ण' युवाओं में काफी लोकप्रिय हुआ। यह शो राधा और कृष्ण की प्रेमकहानी पर आधारित था।

    इस शो में कृष्ण का किरदार सुमेध मुद्गलकर ने निभाया। वहीं राधा के किरदार में मल्लिका सिंह नजर आईं। दर्शकों को यह जोड़ी खूब पसंद आई थीं।

    सुमेध ने हालिया शो 'जय कन्हैया लाल की' में विष्णु का किरदार निभाया।

    वह 'डांस इंडिया डांस' और 'दिल दोस्ती डांस' जैसे रिएलिटी शो में नजर आ चुके हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    पौराणिक कहानियां निर्माताओं के पसंदीदा विषयों में से एक रहा है। खासकर, महाभारत और कृष्ण पर कई शो बन चुके हैं। अभिनेता आमिर खान भी महाभारत पर लंबे समय से फिल्म बनाना चाहते हैं। आमिर के अनुसार यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्माष्टमी
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    जन्माष्टमी

    जन्माष्टमी विशेष: लड्डू गोपाल को बेहद प्रिय हैं ये व्यंजन, प्रसाद के रूप में लगाएं भोग लाइफस्टाइल
    जन्माष्टमी के अवसर पर इस तरह सजाएं अपना पूजा घर, लगेगा बहुत खूबसूरत लाइफस्टाइल

    टीवी जगत की खबरें

    दिशा वकानी से सौम्या टंडन तक, इन टीवी सितारों ने परिवार के चलते छोड़ी एक्टिंग सेलिब्रिटी गॉसिप
    अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने जीता 'स्मार्ट जोड़ी' का खिताब, मिले 25 लाख रुपये टीवी शो
    करण कुंद्रा के साथ 'डांस दीवाने जूनियर्स' को होस्ट करती दिखेंगी तेजस्वी प्रकाश टीवी शो
    क्या आप जानते हैं? सुमोना चक्रवर्ती ने आमिर की 'मन' से किया था बॉलीवुड डेब्यू बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025