यश के रावण अवतार ने उड़ाए होश, 4000 करोड़ की 'रामायण' का गाना 'तांडव' मचा रहा तहलका
आने वाली फिल्म 'रामायण' का नया गाना 'तांडव' इन दिनों ऑनलाइन खूब चर्चा में है। अभिनेता यश ने रावण के किरदार में कमाल की ऊर्जा भरी है।
जब से यह गाना दशहरे पर रिलीज हुआ है, उनका जोरदार शिव तांडव हर किसी की जुबान पर है। फैंस को गाने के शानदार विजुअल्स और यश की दमदार अभिनय को खूब पसंद कर रहे हैं।
2 हिस्सों में रिलीज होगी 'रामायण'
'तांडव' गाने में रावण को एक उग्र और शिव का कट्टर भक्त दिखाया गया है। इस गाने का संगीत एआर अमीन और हीरल विराडिया ने तैयार किया है, बोल डॉ. कुमार विश्वास के हैं और इसे विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी है।
कहा जा रहा है कि यह गाना फिल्म में यश के किरदार के लिए एक दमदार और यादगार पल साबित होगा। 'रामायण' फिल्म अपने आप में बेहद भव्य है।
इसका बजट 4,000 करोड़ रुपये है। पहली बार इस फिल्म के लिए एआर रहमान और हंस जिमर साथ मिलकर संगीत बना रहे हैं।
यह फिल्म 2 हिस्सों में रिलीज होगी, पहला हिस्सा अक्टूबर 2026 में और दूसरा दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2112778616572719411