यश की 'टॉक्सिक' में नारी शक्ति का तूफान, 1 जुलाई को आएगा महिला कलाकारों का दमदार टीजर
मनोरंजन
अभिनेता यश ने पुष्टि की है कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' का नया टीजर महिला सितारों पर केंद्रित होगा। यह टीजर 1 जुलाई को सुबह 11:33 बजे आएगा।
इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वासंथ और तारा सुतारिया अहम किरदारों में नजर आएंगी।
यश और गीतु मोहनदास के सहयोग से बन रही इस फिल्म की चर्चा अभी से इसलिए हो रही है, क्योंकि इसमें सशक्त महिला किरदारों पर खास ध्यान दिया गया है।
'टॉक्सिक' का प्रीमियर 26 अगस्त को होगा
अब 'टॉक्सिक' की विश्वभर में प्रीमियर 26 अगस्त को तय किया गया है। इस साल की शुरुआत में सिनेमाकॉन में फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जहां इसके एक्शन और महिला प्रधान कहानी के नए अंदाज की काफी तारीफ हुई थी।
यश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा था, 'शांत हो जाओ, महिलाओं को आने में थोड़ा समय लगेगा।'