NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'द केरल स्टोरी' तथ्यों के कितने करीब? अभिनेता ने बताया- चश्मदीदों के आते हैं मैसेज
    अगली खबर
    'द केरल स्टोरी' तथ्यों के कितने करीब? अभिनेता ने बताया- चश्मदीदों के आते हैं मैसेज
    'द केरल स्टोरी' में विजय कृष्णा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aka.vijaykrishna)

    'द केरल स्टोरी' तथ्यों के कितने करीब? अभिनेता ने बताया- चश्मदीदों के आते हैं मैसेज

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 14, 2023
    12:22 pm

    क्या है खबर?

    'द केरल स्टोरी' पर चर्चा लगातार बनी हुई है। फिल्म को अच्छी संख्या में दर्शक मिल रहे हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

    फिल्म अपने तथ्यों को लेकर विवादों में है। जहां एक वर्ग का मानना है कि फिल्म की कहानी मनगढ़ंत है, वहीं कई लोगों का कहना है कि यह कहानी दिखाई जानी जरूरी थी।

    अब फिल्म के अभिनेता विजय कृष्णा ने बताया है कि फिल्म असलियत से कितने करीब है।

    किरदार

    विजय ने निभाया है ISIS आतंकी का किरदार

    'द केरल स्टोरी' में विजय ने एक ISIS आतंकी का किरदार निभाया है।

    शूटिंग के पहले उन्होंने इस किरदार के लिए खुद को तैयार किया था। इसके लिए उन्होंने 'कैलीफेट' जैसी फिल्म देखी। वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में भी ISIS की बात होती है।

    अभिनेता ने कहा, "कई डॉक्यूमेंट्री मौजूद हैं, जिससे उनकी दुनिया की झलक मिलती है। वे किस तरह के लोग हैं, वे कैसै काम करते हैं, हम किनकी दुनिया दिखाने जा रहे हैं।"

    बयान

    तथ्यों के कितने करीब है फिल्म?

    'द केरल स्टोरी' पर राजनीति गरमाई हुई है और इस पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। कई लोगों का आरोप है कि फिल्म एक समुदाय के खिलाफ घृणा फैलाने के लिए बनाई गई है।

    हिंदुस्तान टाइम्स को विजय ने बताया, "हमारे पास लोगों के मैसेज आते हैं कि यह सच है। उनके साथ या किसी परिचित के साथ ऐसा हुआ है। मेरा मानना है कि अगर यह 1-2 लोगों के साथ भी हुआ है, तो यह कहानी कहनी चाहिए।"

    स्क्रिप्ट

    हम विवाद नहीं, मानवीय पक्ष देख रहे थे- विजय

    विजय ने इस तरह की विवादित स्क्रिप्ट चुनने पर भी बात की।

    उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट में वह सिर्फ इसका मानवीय पक्ष देख रहे थे। उन्होंने कहा, "यह उन महिलाओं की प्रताड़ना के बारे में है। उनका सफर, उनके साथ हुआ धोखा, तकलीफ और फिर बदलाव और उम्मीद, मेरे लिए कहानी इतनी ही है। किसी को अंदाजा नहीं था कि फिल्म की देशभर में चर्चा होने लगेगी। हमने इस कहानी में अपनी जी-जान लगाई है।"

    विरोध

    फिल्म को निष्पक्ष होकर देखना जरूरी है- विजय

    फिल्म पर हो रहे विरोध के बारे में विजय ने कहा कि कोई कुछ भी कहे, यह उन महिलाओं की दिल दहलाने वाली कहानी है। उनकी प्रताड़ना की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

    अभनेता ने कहा, "अगर आपने फिल्म नहीं देखी है और आप इसे विवादित बता रहे हैं तो मैं आपसे निवेदन करूंगा कि आप फिल्म देखें फिर तय करें। फिल्म को निष्पक्ष होकर देखना जरूरी है।"

    फिल्म

    ऐसी है फिल्म की कहानी

    'द केरल स्टोरी' में 3 महिलाओं की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें शादी के बाद इस्लाम कबूल करना पड़ता है। इसके बाद उन्हें धोखे से ISIS शिविरों में लाया जाता है।

    फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    ट्रेलर में दावा किया गया था कि केरल की 32,000 महिलाएं लापता हो गईं और आतंकवादी संगठन ISIS में शामिल हो गईं। इसके बाद से ही फिल्म पर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    द केरला स्टोरी फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    द केरला स्टोरी फिल्म

    'द केरल स्टोरी': सुप्रीम कोर्ट का रिलीज पर रोक की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार बॉलीवुड समाचार
    अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी' तमिल रॉकर्स समेत कई वेबसाइट पर ऑनलाइन लीक  ऑनलाइन लीक
    फिल्म 'द केरल स्टोरी' अभिनेत्री अदा शर्मा ने फिल्मों के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई  बॉलीवुड समाचार
    'द केरल स्टोरी' रिव्यू: अदा की अदाकारी कमाल और मुद्दा गंभीर, लेकिन रह गई कुछ कमी फिल्म रिव्यू

    बॉलीवुड समाचार

    अर्जुन रामपाल तेलुगु डेब्यू के लिए तैयार, नंदामुरी बालकृष्ण की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम भूमिका  अर्जुन रामपाल
    क्या ऋषभ शेट्टी के साथ 'कांतारा 2' में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? कांतारा फिल्म
    'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध के खिलाफ शुक्रवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट द केरला स्टोरी फिल्म
    'किसी का भाई किसी की जान' का हिस्सा कैसे बनीं भाग्यश्री? अभिनेत्री ने बताया किस्सा सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025