सूर्या की 'विश्वनाथ एंड संस' ने मचाया तहलका, रिलीज से पहले ही कमा लिए इतने करोड़
मनोरंजन
अभिनेता सूर्या की नई फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' अपनी 14 अगस्त की रिलीज से पहले ही चर्चाओं में है। 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म, प्री-रिलीज डील्स के दम पर ही, 85 करोड़ रुपये का मुनाफा पहले ही कमा चुकी है।
इसकी चर्चा सिनेमाघरों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर जोर-शोर से चल रही है। खास बात तो यह है कि यह सब तब हो रहा है जब फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है।
प्री-रिलीज में 'विश्वनाथ एंड संस' की हुई 215 करोड़ की कमाई
फिल्म ने सिर्फ प्री-रिलीज बिजनेस से कुल 215 करोड़ रुपये जुटाए हें। इन 215 करोड़ रुपये में से, 90 करोड़ रुपये तो सिर्फ थिएटर राइट्स से आए हें, जिसमें तमिलनाडु का योगदान सबसे ज्यादा है।
वहीं, बाकी 125 करोड़ रुपये OTT, सैटेलाइट और म्यूजिक डील्स के जरिए हासिल हुए हें। यह सफलता तमिल सिनेमा के सबसे भरोसेमंद सितारों में सूर्या के नाम को और भी पुख्ता करती है।