सूर्या ने बदली ‘विश्वनाथ एंड संस’ की रिलीज डेट, जानें कब रिलीज होगी
अभिनेता सूर्या की आने वाली फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले इसकी रिलीज जुलाई में होनी थी, लेकिन अब इसे अगस्त में आगे बढ़ा दिया गया है।
इस बदलाव के पीछे एक वजह यह है कि सूर्या की पिछली फिल्म 'करुप्पु' के बाद दर्शकों को थोड़ा समय मिल सके। 14 अगस्त को फिल्म रिलीज करने का यह फैसला समझदारी भरा लगता है, क्योंकि इस तारीख पर दूसरी बड़ी फिल्मों से कम टक्कर मिलने की उम्मीद है।
ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है, क्योंकि नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' भी अपनी रिलीज की तारीख आगे बढ़ा सकती है।
सूर्या के साथ नजर आएगी यह एक्ट्रेस
इस फिल्म की कहानी संजय विश्वनाथ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सूर्या निभा रहे हैं। संजय एक पूर्व पिस्टल शूटर हैं, जो अपनी घटती आंखों की रोशनी के बावजूद वापसी करने की कोशिश में हैं।
कहानी में उनका एक ऐसी महिला के साथ रिश्ता दिखाया गया है, जो उनसे 20 साल छोटी है और यह रिश्ता कई भावनात्मक मोड़ लेकर आता है।
फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का रोल ममीथा बैजू निभा रही हैं। राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन भी इसमें अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।
खास बात यह है कि रवीना टंडन पूरे 25 साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह 2001 में आई फिल्म 'आलावंधन' में नजर आई थीं। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है, जबकि वेंकी अत्लूरी ने इसका निर्देशन किया है। इसे सिथारा एंटरटेनमेंट्स ने निर्माण किया है।