NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन
    अगली खबर
    अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन
    टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन (फोटो: इंस्टाग्राम/@_siddhaanth_)

    अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 11, 2022
    05:56 pm

    क्या है खबर?

    टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने मात्र 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

    सिद्धांत जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तभी वह गिर पड़े। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    सोशल मीडिया पर फैंस उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

    रिपोर्ट

    सिद्धांत के ट्रेनर अभिनेता को लेकर गए थे अस्पताल

    खबरों की मानें तो सिद्धांत को आज सुबह से बेचैनी महसूस हो रही थी। हार्ट अटैक आने के बाद उनके ट्रेनर उन्हें अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने अभिनेता को मृत घोषित कर दिया।

    हाल ही में सिद्धांत ने अपना नाम बदला था। उन्होंने आनंद से बदलकर खुद का नाम सिद्धांत रखा था।

    वह सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े रहते थे। 23 सितंबर को इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना आखिरी पोस्ट शेयर किया था।

    शादीशुदा जिंदगी

    सिद्धांत ने की थी दो शादियां

    सिद्धांत की शादी मॉडल एलेसिया राउत से हुई थी।

    इससे पहले उन्होंने मीडियाकर्मी इरा चौधरी से शादी की थी। उनकी पहली पत्नी से एक बेटी डिजा हैं। 2015 में उनका इरा से तलाक हो गया था।

    दूसरी शादी के बाद एलेसिया से उन्हें एक बेटा हुआ। दोनों बच्चों की देखभाल सिद्धांत और एलेसिया मिलकर करते थे।

    सिद्धांत एलेसिया के साथ मिलकर मॉडलिंग की दुनिया में आने वाली नई प्रतिभाओं को भी तराश रहे थे।

    करियर

    सिद्धांत ने इन धारावाहिकों में किया था काम

    सिद्धांत के करियर की बात करें तो उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया था। उन्होंने टीवी की दुनिया में अपनी अमिट पहचान बनाई थी।

    'कसौटी जिंदगी की' ने उन्हें काफी शोहरत दिलाई थी।

    'कुसुम', 'ममता', 'कृष्णा अर्जुन', 'भाग्यविधाता', 'विरुद्ध', 'सूर्यपुत्र कर्ण' और 'वारिस' जैसे टीवी शोज में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

    इसके अलावा 'क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी' और 'जिद्दी दिल माने ना' जैसे सीरियल्स में भी उन्होंने काम किया था।

    कलाकार

    राजू श्रीवास्तव समेत इन टीवी कलाकारों ने हाल में छोड़ी दुनिया

    10 अगस्त को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को तब हार्ट अटैक आया, जब वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। उन्हें पहले सीने में दर्द की शिकायत हुई और फिर वह बेहोश होकर जिम में गिर पड़े थे।

    काफी समय अस्पताल में रहने के बाद 21 सितंबर को उनका देहांत हो गया।

    टीवी अभिनेता दीपेश भान का भी अचानक निधन हो गया था। वह क्रिकेट खेलते समय गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी की मौत
    टीवी जगत की खबरें
    टीवी शो

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    सेलिब्रिटी की मौत

    मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि बॉलीवुड समाचार
    इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत बॉलीवुड समाचार
    प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन दक्षिण भारतीय सिनेमा
    गानों में फायरिंग से लेकर खालिस्तान के समर्थन तक, इन विवादों में रहे सिद्धू मूसेवाला पंजाब

    टीवी जगत की खबरें

    सौम्या टंडन की फंडरेजिंग से पूरा हुआ दीपेश भान का होम लोन, पत्नी ने दिया धन्यवाद सौम्या टंडन
    क्या 'बिग बॉस 16' में नजर आएंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा? राज कुंद्रा
    दूसरो को इस वजह से नहीं पसंद भारती सिंह की ऐंकरिंग, कॉमेडियन ने दी प्रतिक्रिया सेलिब्रिटी गॉसिप
    सलमान खान के 'बिग बॉस 16' का प्रोमो जारी, जल्द कलर्स पर आएगा शो सलमान खान

    टीवी शो

    MTV रोडीज 18: आशीष भाटिया और नंदिनी की जोड़ी बनी विजेता सोनू सूद
    ये हैं नेटफ्लिक्स के बेस्ट फीचर्स, कंटेंट देखने का अनुभव होगा बेहतर नेटफ्लिक्स
    14 अगस्त से शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 14', जानिए क्या-क्या बदले नियम अमिताभ बच्चन
    क्या एकता कपूर के शो के साथ टीवी पर वापसी करेंगी मंदिरा बेदी? एकता कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025