'हनुमान अंश' ने किया कमाल, फिल्म देखकर श्रेयस तलपड़े ने की सरकार से ये बड़ी मांग
मनोरंजन
अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि उनकी आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स-फ्री कर दिया जाए।
यह फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। श्रेयस का कहना है कि 'हनुमान अंश' दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ रही है और इसी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है।
'हनुमान अंश' में है नीम करोली बाबा की कहानी
श्रेयस मानते हैं कि अगर 'हनुमान अंश' जैसी फिल्मों को टैक्स-फ्री किया जाता है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग इन्हें देख पाएंगे और इनकी सराहना कर पाएंगे।
यह फिल्म नीम करोली बाबा (महाराज जी) की कहानी बयां करती है। इसमें शोभिनव सत्या ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि विहान शेडगे ने कहानी के दूसरे चरण में महाराज जी का किरदार निभाया है।
फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी का कहना है कि फिल्म की लोकप्रियता का कारण लोगों की महाराज जी के व्यक्तित्व और उनके जीवन में गहरी रुचि है।