
धीरज धूपर छोड़ रहे 'कुंडली भाग्य', शक्ति अरोड़ा बनेंगे नया चेहरा
क्या है खबर?
'कुंडली भाग्य' टीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक है। यह सीरियल करीब पांच साल से टीवी पर अपना सिक्का जमाए है।
जी टीवी पर आने वाले इस शो से जो दर्शक जुड़े, वे जुड़े ही रह गए।
एकता कपूर के इस चर्चित शो में अब एक अहम बदलाव होने जा रहा है। खबर है कि पांच साल बाद अब शो का एक प्रमुख चेहरा बदलने जा रहा है।
मेकर्स ने नए चेहरे की घोषणा भी कर दी है।
रिपोर्ट्स
धीरज धूपर ने छोड़ा 'कुंडली भाग्य'
शो के मुख्य अभिनेता धीरज धूपर इस शो से अलग हो रहे हैं। शो में उनकी जगह एक नए अभिनेता की एंट्री होने जा रही है।
अभिनेता धीरज इस शो में मुख्य भूमिका निभा रहे थे।
धीरज लंबे समय से सीरियल में मुख्य किरदार 'करण लूथरा' के रूप में नजर आ रहे थे।
वह इस शो के शुरुआत से ही इससे जुड़े हैं।
ऐसे में धीरज की जगह किसी और को लाना मेकर्स के लिए चुनौती का काम है।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
'कुंडली भाग्य' सबसे ज्यादा टीआरपी वाले धारावाहिकों में शामिल है। कहानी के मुख्य किरदार प्रीता और करण (श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर) हैं। दोनों की अनोखी प्रेमकहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस ऑनस्क्रीन जोड़ी का एक अलग ही फैनबेस है।
वजह
धीरज धूपर के बाहर होने की वजह
धीरज जल्द ही पिता बनने वाले हैं। ऐसे में वह अपनी पत्नी और आने वाले बच्चे को प्राथमिकता देना चाहते हैं।
हाल ही में धीरज की पत्नी विनी अरोड़ा की गोदभराई की तस्वीरें सामने आई थीं।
विनी एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हैं और कई चर्चित शो में नजर आ चुकी हैं।
कुछ रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि धीरज अब कुछ और प्रोजेक्ट्स लेना चाहते हैं, जिसके लिए वह शो छोड़ रहे हैं।
नया चेहरा
शक्ति अरोड़ा की होगी एंट्री
शो का एक अहम चेहरा बदलने जा रहा है जिससे दर्शक इतने सालों से जुड़े थे।
ऐसे में मेकर्स किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और वह धीरज के बदले एक लोकप्रिय चेहरा ला रहे हैं।
शो में धीरज की जगह 'मेरी आशिकी तुमसे ही' से चर्चित शक्ति अरोड़ा को लाया जा रहा है।
हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि शक्ति करण का ही किरदार निभाएंगे या फिर मेकर्स कहानी में एक नए किरदार को लाएंगे।
परिचय
टीवी का चर्चित नाम हैं शक्ति अरोड़ा
शक्ति करीब 16 साल से टीवी जगत से जुड़े हैं। वह बालाजी टेलीफिल्म्स का भी लंबे समय से हिस्सा रहे हैं।
'मेरी आशिकी तुमसे ही' से शक्ति टीवी का मशहूर चेहरा बने।
शक्ति 'ये है आशिकी', 'तेरे लिए', 'कसम' जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं।
वह सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे स्टारर 'पवित्र रिश्ता' में भी थे।
उनका पिछला शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' प्लॉट के कारण विवादों में था और 2019 में बंद हो गया था।