रोनित रॉय ने मुंबई में 5 साल के लिए किराए पर लिया ऑफिस, चुकाए पूरे इतने करोड़
मनोरंजन
जाने-माने टीवी और फिल्म अभिनेता रोनित रॉय ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक ऑफिस लीज पर ली है। यह जगह 950 स्क्वायर फुट की है और इसे करीब 1.39 करोड़ में 5 साल के लिए लीज पर लिया गया है।
यह लीज एग्रीमेंट 12 जून, 2026 को रजिस्टर किया गया था। समझौते के अनुसार, इसका शुरुआती किराया हर महीने 2.10 लाख तय किया गया है, जो हर साल 5% बढ़ता जाएगा।
रोनित को नहीं मिलेगी पार्किंग
यह ऑफिस सिटी मॉल के पास मौजूद 'वास्तु प्रेस्टीज' बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर है। इस डील में 36 महीने का लॉक-इन पीरियड रखा गया है।
ऑफिस का मेंटेनेंस खर्च मालिक उठाएंगे, जबकि रोनित अपने इस्तेमाल के मुताबिक बिजली का बिल देंगे। हालांकि, कॉन्ट्रैक्ट में पार्किंग को लेकर कोई बात नहीं कही गई है।
रोनित के अभिनय को टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर-घर में पहचान मिली थी।