रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 800 करोड़ रुपये से बस इतनी दूर
मनोरंजन
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है। 17वें दिन फिल्म की कमाई में 70 प्रतिशत का उछाल आया और इसने भारत में 9.35 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय कमाई 444.75 करोड़ रुपये हो गई है, वहीं दुनियाभर में फिल्म की कमाई 790.85 करोड़ तक पहुंच गई है। फिल्म अब 800 करोड़ के आंकड़े से महज कुछ कदम दूर है।
'जेलर 2' ने देशभर में बेचे लगभग 7 लाख टिकट
फिल्म के 17वें दिन तमिल वर्जन को सबसे ज्यादा दर्शक मिले। हालांकि, हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इस दिन देशभर में इसके करीब 7 लाख टिकट बिके। घरेलू कमाई में तमिलनाडु की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही, वहीं विदेशी बाजारों से फिल्म अब तक 270 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।