'जेलर 2' में तमन्ना भाटिया का गाना चाहते थे रजनीकांत, पर निर्देशक ने ठुकरा दिया प्रस्ताव
मनोरंजन
सुपरस्टार रजनीकांत चाहते थे कि तमन्ना भाटिया 'जेलर 2' के किसी गाने में नजर आएं, जैसा वोे पहली फिल्म 'जेलर' में दिखी थीं। हालांकि, निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने उनकी इस इच्छा को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "सर, सिर्फ इसलिए कि आपको ये पसंद है, मैं इसे फिल्म में नहीं रख सकता।" रजनीकांत उनकी बात से सहमत हो गए। उन्होंने कहा कि दर्शकों की पसंद सबसे जरूरी है और वह आज भी इसी वजह से फिल्म इंडस्ट्री में टिके हुए हैं।