अभिनेता राघव लॉरेंस ने राजनीति में रखा कदम, पर किस पार्टी में जाएंगे?
अभिनेता राघव लॉरेंस ने साफ किया है कि उन्होंने राजनीति में आने का मन तो बना लिया है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे।
उन्होंने जल्द ही इस बारे में बताने की बात कही है। उनकी राजनीती में आने को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच उन्होंने यह जानकारी दी है।
अपने एक वीडियो मैसेज में राघव ने कहा, 'आज राजनीति में आकर तुरंत विधायक बनना धर्म नहीं है।' उन्होंने यह भी बताया कि हो सकता है विजय ने पहले ही किसी को उस सीट के लिए चुन लिया हो या फिर यह सीट किसी वफादार TVK कार्यकर्ता को दी जा सकती है।
राघव ने कहा सामाजिक सेवा के प्रति नहीं बदली है प्रतिबद्धता
राघव ने बताया कि उन्होंने दिव्यांग लोगों के साथ 20 साल से ज्यादा समय तक काम किया है। उन्होंने साफ किया कि सामाजिक सेवा के प्रति उनकी लगन पहले जैसी ही बनी हुई है और इसमें कोई कमी नहीं आएगी।
हाल में हुए कुछ विवादों के बाद, उनकी मां ने उन्हें राजनीति में कदम रखने से पहले थोड़ा रुकने की सलाह दी थी।
हालांकि, राघव ने राजनीति में आने का मन बना लिया है और जल्द ही अपनी पार्टी का ऐलान भी करेंगे, लेकिन अभी तक उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल को नहीं चुना है।