नानी की 'द पैराडाइज' का इंतजार खत्म, जानिए कब आएगा फिल्म का धमाकेदार टीजर
साउथ के स्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' का टीजर 6 अगस्त को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 'दसरा' के निर्देशक श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर 1 मिनट 35 सेकंड का होगा, जो एक बेहद गहरे और ताकतवर सिनेमाई अनुभव का वादा करता है। टीजर में नानी 'जदल' के किरदार में एकदम तूफानी और दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं।
'द पैराडाइज' अंग्रेजी और स्पैनिश भाषा में भी होगी रिलीज
फिल्म के निर्माताओं ने टीजर को 1 मिनट 35 सेकंड का पागलपन बताया है, जिससे साफ है कि दर्शकों को पर्दे पर जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। कहानी एक ऐसे आदिवासी समुदाय की है, जो जुल्म और अत्याचार के खिलाफ जंग लड़ रहा है और नानी का किरदार 'जदल' इस लड़ाई की अगुवाई करता नजर आएगा। फिल्म में नानी के साथ कायाडू लोहार मुख्य भूमिका में हैं, जबकि मोहन बाबू, राघव जुयाल और संपूरणेश बाबू भी अहम किरदारों में दिखेंगे। अनिरुद्ध रविचंदर के धमाकेदार संगीत और उनके नए गाने 'आया शेर' से सजी ये फिल्म अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं में भी रिलीज होगी, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनाती है।