नानी की 'द पैराडाइज' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, कमाई 162 करोड़ के पार
मनोरंजन
नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। रिलीज के 9 दिनों में फिल्म ने भारत में 111 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 162 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 2 अक्टूबर को दूसरे शुक्रवार के दिन फिल्म ने भारत में 2.80 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले कमाई में गिरावट आई है।
तेलुगू वर्जन ने मारी बाजी
फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा इसके तेलुगु वर्जन से मिल रहा है। इसके कई शो हाउसफुल जा रहे हैं। हिंदी वर्जन ने भी ठीक कमाई की है। विदेशों में फिल्म ने अब तक 30.95 करोड़ कमाए हैं। नानी ने कहा कि 'द पैराडाइज' उनके अब तक के काम से काफी अलग है और दर्शकों का प्यार पाकर वो बेहद खुश हैं। श्रीकांत ओडेला ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।