Page Loader
'हिट 3' का धांसू ट्रेलर जारी, पुलिस अधिकारी बन छाए अभिनेता नानी 

'हिट 3' का धांसू ट्रेलर जारी, पुलिस अधिकारी बन छाए अभिनेता नानी 

Apr 14, 2025
12:52 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता नानी काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'हिट 3: द थर्ड केस' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके निर्देशन की कमान शैलेश कोलानू ने संभाली है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। यह इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है, जिसकी राह प्रशंसक लंबे समय से देख रहे हैं। अब निर्माताओं ने 'हिट 3' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें नानी का धांसू अवतार दिख रहा है।

नानी

1 मई को रिलीज होगी फिल्म

ट्रेलर में नानी पुलिस अधिकारी अर्जुन सरकार बन दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं। 'हिट 3' को 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें नानी के साथ अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी नजर आएंगी। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म साल 2022 में आई फिल्म 'हिट: द सेकेंड केस' का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए नया पोस्टर