'द पैराडाइज' के बाद नानी इस फिल्म से धमाल मचाते आएंगे नजर, दिखेगा अलग अंदाज
मनोरंजन
हाल ही में आई अभिनेता नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसके बाद अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए राह बदल ली है।
उन्होंने खुद बताया है कि उनका अगला प्रोजेक्ट एक अनटाइटल्ड लव स्टोरी है। नानी ने कहा ये सबके लिए, खासकर बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
उनका कहना है कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि बच्चे 'द पैराडाइज' को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, लेकिन उनकी यह नई फिल्म बिल्कुल अलग होगी।
इस फिल्म में दिखेगा नानी का अलग अंदाज
नानी सिर्फ यहीं तक नहीं रुकने वाले हैं। वह सुजीत के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्लडी रोमियो' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म तो बिल्कुल ही अलग लग रही है।
इसके एनिमेटेड प्रोमो में नानी एक अजीबोगरीब गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का धमाकेदार म्यूजिक और शानदार विजुअल्स देखकर लगता है कि यह काफी मजेदार होगी।