नागरजुना की 100वीं फिल्म के नाम का हुआ खुलासा, इस किरदार में नजर आएंगी तब्बू
मनोरंजन
नागार्जुन अपनी 100वीं फिल्म की तैयारी में लगे हें, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस फिल्म का अस्थायी नाम 'किंग100' रखा गया है।
फिल्म के टाइटल का पहला लुक 29 अगस्त को उनके जन्मदिन पर जारी होने की उम्मीद है। कार्तिक के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दोस्ती पर आधारित है।
इसमें तमिल अभिनेता रविंद्र विजय नागार्जुन के दोस्त का किरदार निभा रहे हें।
'किंग100' में तब्बू निभा सकती हें नकारात्मक भूमिका
फिल्म में तब्बू भी शामिल हो गई हें और खबर है कि वह इसमें एक अहम (संभवतः नकारात्मक) किरदार निभा सकती हें। इस फिल्म के जरिए नागार्जुन और तब्बू कई साल बाद एक साथ वापसी कर रहे हें।
इस फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर चल रही है और इसका संगीत देवी श्री प्रसाद दे रहे हें। जैसे-जैसे नागार्जुन का जन्मदिन करीब आएगा, फैंस को फिल्म से जुड़े और भी अपडेट मिलने की उम्मीद है।