NEET पेपर लीक विवाद: मुकेश खन्ना ने प्रदर्शन को बताया राजनीति, बोले- बर्बाद हो जाएगा छात्रों का करियर
अभिनेता मुकेश खन्ना ने अपने हालिया इंस्टाग्राम वीडियो में NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के समर्थकों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'तिलचट्टे' करार दिया है। उनका कहना है कि ये पूरा आंदोलन छात्रों की भलाई के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक फायदे के लिए चलाया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने छात्रों को सख्त चेतावनी भी दी कि ऐसे प्रदर्शनों का हिस्सा बनना उनके भविष्य और करियर को पूरी तरह बर्बाद कर सकता है।
कंगना ने भी प्रदर्शनकारियों की आलोचना की
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी इन प्रदर्शनकारियों की कड़ी आलोचना करते हुए सभी से अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की अपील की है। इस बीच ये मामला अब कानूनी पचड़े में भी फंस गया है, जहां प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाली एक महिला पर FIR दर्ज की गई है। जैसे-जैसे बड़े-बड़े चेहरे इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, NEET विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद और ज्यादा गहराता जा रहा है।