आदित्य धर की 'धुरंधर' की कामयाबी पर अभिनेता मोहन कपूर ने उठाए सवाल, बोले- हकीकत से कोसाें दूर
आदित्य धर की 'धुरंधर' सीरीज में रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। पहली फिल्म ने 1,307 करोड़ और हालिया सीक्वल ने 1,790 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई की। हालांकि, इस भारी सफलता के बावजूद अभिनेता मोहन कपूर ने फिल्म की लोकप्रियता पर सवाल उठाए हैं, जिसे उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में साझा किया।
"फिल्म का आधार ही गलत है"
मोहन कपूर ने माना कि फिल्में भले ही दर्शकों को बांधे रखती हैं, लेकिन उनकी कहानी हकीकत से काफी दूर है। उन्होंने कहा, "यह असली नहीं है। पहले फ्रेम से ही जब आप आर माधवन को देखते हैं तो आपको समझ आ जाता है कि इसका आधार गलत है, क्योंकि जो किरदार वे दिखा रहे हैं या जिसका वे संकेत दे रहे हैं, वैसा कोई किरदार कभी था ही नहीं।" इसी बीच निर्माता ज्योति देशपांडे ने संकेत दिया है कि, "हमारा 'धुरंधर' का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक हम दर्शकों के लिए कोई सरप्राइज लेकर आएंगे। हमने कुछ खास प्लान किया है।" अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आगे क्या नया देखने को मिलेगा।