Page Loader
दिग्गज अभिनेता मनोज भारतीराजा का निधन, कमल हासन और सूर्या समेत इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि 
दिग्गज अभिनेता मनोज भारतीराजा का निधन (तस्वीर: एक्स/@Mahamud313)

दिग्गज अभिनेता मनोज भारतीराजा का निधन, कमल हासन और सूर्या समेत इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि 

Mar 26, 2025
09:52 am

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक मनोज भारतीराजा का निधन हो गया है। केवल 48 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोज का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। बता दें कि अभिनेता के परिवार में उनकी बीवी अश्वथी उर्फ नंदना और दो बेटियां अर्शिता और मथिवाथानी हैं।

दुख

इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि 

मनोज के निधन से हर कोई गमगीन है। साउथ सिनेमा में भी मातम पसर गया है। कमल हासन से लेकर सूर्या तक, फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारों ने उनके निधन पर शो व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, संगीत निर्देशक इलैयाराजा और निर्देशक वेंकट प्रभु ने भी मनोज के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि मनोज भारतीराजा जाने-माने निर्देशक भारतीराजा के बेटे हैं।

ट्विटर पोस्ट

नम हुईं सूर्या की आंखें

काम

आखिरी बार इस वेब सीरीज में नजर आए थे मनोज

मनोज ने तमिल फिल्म 'ताज महल' के जरिए बतौर अभिनेता शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशक उनके पिता ने ही किया था। इसके बाद उन्होंने 'ईरा नीलम', 'वरुशामेल्लम वसंतम', 'मनाडू' और 'विरुमन' जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार मनोज को वेब सीरीज 'स्नेक एंड लैडर्स' में देखा गया था, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। मनोज ने कई तमिल फिल्मों का निर्देशन भी किया है। इसके अलावा उन्होंने 'ईची एलुमिची' गाना भी गाया है।